आंत में सूजन आने पर क्या होता है? यहां जानिए आंत की सूजन के क्या लक्षण हैं

Aant Me Sujan Hona: आंतों में सूजन होना एक गंभीर समस्या है जिसे समय रहते पहचानकर ईलाज शुरू करना जरूरी होता है. ऐसे में यहां जानिए आंतों में सूजन होने पर कैसे पता चलता है.

Aant Me Sujan Ke Lakshan
1 / 7
Aant Me Sujan Ke Lakshan

Aant Me Sujan Ke Lakshan: आंतों में सूजन होने को मेडिकल भाषा में इंफ्लेमेटरी बाउल डिजीज (Inflammatory Bowl Disease) कहते हैं. यह पाचन तंत्र में गड़बड़ी का संकेत होता है. आंतों की बाहरी परत के सूजने को आंतों की सूजन कहते हैं जिस चलते शरीर पर अलग-अलग लक्षण नजर आने लगते हैं. ऐसे में यहां जानिए आंतों की सूजन होने पर क्या होता है और इस सूजन के लक्षण किस तरह पहचाने जा सकते हैं.

विज्ञापन

पेट में रहता है दर्द

पेट में रहता है दर्द 2 / 7

आंतों की सूजन होने पर पेट के निचले हिस्से में दर्द और मरोड़ महसूस होती है. यह दर्द टॉयलेट जाकर मलत्याग करने से पहले ज्यादा बढ़ जाता है.

विज्ञापन

दस्त होने लगते हैं

दस्त होने लगते हैं 3 / 7

बार-बार दस्त होना और मल के साथ म्यूकस नजर आना आंतों में सूजन का लक्षण हो सकता है. अगर मल के साथ खून नजर आ रहा है तो यह सूजन के गंभीर होने का संकेत हो सकता है.

पेट में रहती है गैस

पेट में रहती है गैस 4 / 7

आंतों में सूजन होने पर पेट अक्सर फूला हुआ रहता है और पेट में जरूरत से ज्यादा गैस बनती है. सूजन के कारण खाना ठीक तरह से ना पचने के कारण ऐसा होता है.

विज्ञापन

तेजी से कम होता है वजन

तेजी से कम होता है वजन 5 / 7

आंतों में सूजन हो जाने पर खाना ठीक तरह से नहीं पचता है और शरीर ठीक तरह से पोषक तत्वों को नहीं सोख पाता है. इससे शरीर में कमजोरी आने लगती है और तेजी से वजन कम होने लगता है.

भूख में कमी आ जाना

भूख में कमी आ जाना 6 / 7

आंतों की सूजन हो जाने पर भूख में कमी आने लगती है. पेट मे भारीपन और दर्द के कारण खाना खाने की इच्छा कम होने लगती है.

विज्ञापन

बुखार आना

बुखार आना 7 / 7

शरीर में सूजन होने पर शरीर इस सूजन से लड़ने की कोशिश करता है जिसके कारण शरीर में हर समय हल्का बुखार बना रहता है. पोषक तत्वों की कमी के कारण शरीर में हर समय थकान महसूस होती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन