14 दिन ड्रैगन फ्रूट खाने से क्या होगा? पेट में दिखेंगे ये 5 जबरदस्त बदलाव

Dragon Fruit Ke Fayde: ड्रैगन फ्रूट सिर्फ स्वाद देने का काम नहीं करता, बल्कि हेल्थ को भी फायदेमंद माना जाता है. यह खाने में बहुत ही हल्का होता है, जिससे पेट को बहुत ही आराम मिलता है. इसके अलावा, आपको कई तरह के बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

dragon fruit for constipation relief
1 / 6
dragon fruit for constipation relief

Dragon Fruit Health Benefits: ड्रैगन फ्रूट का नाम भले ही थोड़ा यूनिक है, लेकिन इसका स्वाद बहुत ही लाजवाब होता है. लोग इसका इस्तेमाल चाट या जूस बनाने के लिए करते है. मगर ड्रैगन फ्रूट सिर्फ स्वाद देने का काम नहीं करता, बल्कि हेल्थ को भी फायदेमंद माना जाता है. इसका खट्टा-मीठा स्वाद शरीर के साथ-साथ पेट को आराम देने का काम करता है. इसका स्वाद पेट के लिए जितना हल्का और रिफ्रेशिंग होता है, उतने ही जबरदस्त इसके फायदे भी होते हैं. अगर आप लगातार 14 दिन तक ड्रैगन फ्रूट खाते हैं तो खासकर आपके पेट और पाचन तंत्र में कई पॉजिटिव बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

विज्ञापन

पेट साफ करना

पेट साफ करना 2 / 6

ड्रैगन फ्रूट एक तरह का सूपरफूड है, जिसमें भरपूर फाइबर होता है. यह फाइबर पाचन को बेहतर बनाता है और अगर 14 दिन तक नियमित सेवन किया जाए तो कब्ज की समस्या कम हो सकती है.

विज्ञापन

पाचन तंत्र मजबूत बनाना

पाचन तंत्र मजबूत बनाना3 / 6

इसमें मौजूद प्रीबायोटिक अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाने में मदद करते हैं. इससे आपकी आंतें हेल्दी रहती हैं और खाना आसानी से पचता है. आप इसे जूस के तौर पर अपने आहार में शामिल कर सकते हैं.

वजन कंट्रोल करना

वजन कंट्रोल करना4 / 6

ड्रैगन फ्रूट कम कैलोरी और ज्यादा फाइबर वाला फल है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है. इससे ओवरईटिंग कम होती है और वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है. आप चाट को बनाकर इस फ्रूट को खा सकते हैं.

विज्ञापन

गैस और एसिडिटी दूर करना

गैस और एसिडिटी दूर करना5 / 6

अगर आपको बार-बार गैस या एसिडिटी की समस्या रहती है तो ड्रैगन फ्रूट इसे धीरे-धीरे कम करने में मदद कर सकता है. पेट हल्का और आरामदायक महसूस होता है. आप इसका सेवन काला नमक डालकर करें.

पेट की सूजन होना

पेट की सूजन होना6 / 6

लगातार 14 दिन तक खाने से पेट फूलना या भारीपन जैसी समस्या में राहत मिल सकती है. यह आपके डाइजेशन को बैलेंस करने में मदद करता है. हालांकि, संतुलित डाइट और हेल्दी लाइफस्टाइल भी उतना ही जरूरी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन