दिल्ली में कहां मिलता है बिजली का सबसे सस्ता सामान? ये हैं वो पांच मार्केट जहां कौड़ियों के भाव मिलेगा इलेक्ट्रॉनिक आइटम
अगर आपको भी अपने घर के लिए कोई इलेक्ट्रॉनिक सामान, या पंखा या कुछ और तो वह दिल्ली में आसानी से मिल जाता है. दिल्ली में ऐसी कई जगहें हैं जहां आपको सब कुछ बेहद सस्ते दामों में मिल जाएगा. सिर्फ इतना ही नहीं, यहां वैरायटी की भी कोई कमी नहीं है. बस आपके पास इनफ टाइम होना चाहिए और आपको दुकानदार के साथ मोलभाव करना आना चाहिए तो आप भी भारी बचतत के साथ दिल्ली से अपनी जरूरत का सारा इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीद सकते हैं. आज हम आपको दिल्ली की ऐसी ही कुछ मार्केट्स के बारे में बताएंगे जहां आपको अपने घर की जरूरत से लेकर डेकोरेशन तक का सारा इलेक्ट्रॉनिक आइटम बिल्कुल सस्ते रेट में मिलेगा.

कोटला मुबारकपुर मार्केट
2 / 6इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स के मामले में यह मार्केट भी अपनी अगल पहचान रखती है. यह मार्केट दशकों पुरानी है और यहां आपको बिजली से छोटे से छोटे सामान से लेकर बड़े से बड़ा सामान भी बेहद आसानी से कम पैसे में मिल जाएगा. अगर आपका बजट कम भी है तो भी आप यहां से बैग भरकर बिजली का सामान खरीद सकते हैं.
भागीरथ पैलेस
3 / 6अगर आप दिल्ली में सस्ते इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स खरीदना चाहते हैं तो भागीरथ पैलेस उनमें से एक जगह है जहां आपको हर क्वालिटी का सामान बेहद सस्ते रेट में मिल जाएगा. यहां देश के अलग-अलग हिस्सों से लोग शॉपिंग करने आते हैं. यहां गर्मी से बचने के लिए कूलर भी मिल जाएगा और सर्दी से बचाने के लिए हीटर भी. इसकी कनेक्टिविटी भी अच्छी है और यह चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन के पास है.
नेहरू प्लेस
4 / 6दिल्ली का नेहरू प्लेस, एक ऐसा फेमस मार्केट है जहां आपको ब्रांडेड इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स काफी वैरायटी के साथ और कम दाम में मिलेंगे. यहां कई बड़ी कंपनियों के आउटलेट हैं. इसके अलावा यहां दूसरी मार्केट्स की तरह छोटी-छोटी दुकानें भी हैं. यह मार्केट मोबाइल और लैपटॉप के लिए बहुत फेमस है.
गफ्फार मार्केट
5 / 6गफ्फार मार्केट भी दिल्ली की फेमस मार्केट्स में से एक है. यह खास तौर से फोन, लैपटॉप और कैमरे जैसे आइटम्स के लिए फेमस है, लेकिन यहां भी आपको हर प्रकार का बिजली का सामान भी मिल जाएगा. बाकी मार्केट्स की तरह यहां भी आस-पास के राज्यों से लोग सामान खरीदने के लिए आते हैं.
लाजपत नगर मार्केट
6 / 6दिल्ली की लाजपत नगर मार्केट में भी आपको बिजली का सामान मिल जाएगा. इसके साथ ही यहां आपको कपड़े और जूते चप्पल भी आसानी से मिल जाएंगे. यहां मोलभाव कर आप अपनी अच्छी बचत कर सकते हैं.