25,000 रुपये सस्ता हुआ Samsung Galaxy S24 Ultra! बस इतने में मिल रहा फोन
Samsung का पावरफुल Galaxy S24 Ultra अब भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है. 200MP कैमरा, Galaxy AI और Snapdragon 8 Gen 3 जैसे प्रीमियम फीचर्स के साथ यह डील आपको चौंका सकती है जानिए कैसे सस्ते में खरीद सकते हैं यह फ्लैगशिप फोन.

अगर आप एक प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं लेकिन 1.5 लाख खर्च नहीं करना चाहते, तो आपके लिए शानदार मौका है. Samsung का फ्लैगशिप फोन Galaxy S24 Ultra इस समय भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है, जिससे यह डील और भी आकर्षक बन गई है. दमदार कैमरा, Galaxy AI फीचर्स और पावरफुल परफॉर्मेंस के साथ यह फोन अब पहले से ज्यादा वैल्यू ऑफर कर रहा है.
दमदार डिजाइन और प्रीमियम लुक
2 / 9Samsung Galaxy S24 Ultra का डिजाइन बेहद प्रीमियम फील देता है. इसका फ्लैट फ्रेम और मजबूत बिल्ड इसे एक फ्लैगशिप टच देता है. फोन हाथ में पकड़ने पर सॉलिड लगता है, लेकिन यह थोड़ा भारी जरूर है.
Flipkart पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट
3 / 9इस समय Galaxy S24 Ultra की कीमत 1,09,999 रुपए हो गई है, जो कि करीब 25,000 रुपये की सीधी कटौती के बाद है. वहीं, SBI या Axis Bank कार्ड से पेमेंट करने पर कीमत और घटकर 1,05,999 रुपये तक पहुंच सकती है.
एक्सचेंज ऑफर से और भी सस्ता
4 / 9अगर आपके पास पुराना स्मार्टफोन है, तो आप एक्सचेंज ऑफर का फायदा उठाकर कीमत को काफी कम कर सकते हैं. कंपनी दावा कर रही है कि 47,350 रुपये तक का एक्सचेंज वैल्यू मिल सकता है, हालांकि यह फोन की कंडीशन पर निर्भर करेगा.
200MP कैमरा के साथ DSLR जैसा एक्सपीरियंस
5 / 9इस फोन में 200MP का क्वाड कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 3x और 5x टेलीफोटो लेंस भी शामिल हैं. यह सेटअप आपको शानदार जूम और डिटेल्ड फोटो लेने का अनुभव देता है, खासकर लो-लाइट में.
पावरफुल परफॉर्मेंस और AI फीचर्स
6 / 9Galaxy S24 Ultra में Snapdragon 8 Gen 3 for Galaxy प्रोसेसर और 12GB RAM मिलती है. इसके साथ Galaxy AI फीचर्स भी दिए गए हैं, जो आपकी डेली यूसेज को और स्मार्ट बनाते हैं.
बड़ी बैटरी और फास्ट चार्जिंग
7 / 9फोन में 5,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो आसानी से पूरा दिन निकाल सकती है. साथ ही 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है, जिससे फोन जल्दी चार्ज हो जाता है.
S Pen और लॉन्ग टर्म सपोर्ट
8 / 9Galaxy S24 Ultra में S Pen सपोर्ट मिलता है, जो नोट्स लेने और क्रिएटिव काम के लिए काफी उपयोगी है. इसके अलावा Samsung लंबे समय तक सॉफ्टवेयर अपडेट भी देता है, जो इसे एक भरोसेमंद ऑप्शन बनाता है.
क्या आपको यह फोन खरीदना चाहिए?
9 / 9अगर आप पुराने S21 या उससे नीचे के फोन से अपग्रेड कर रहे हैं, तो यह डील आपके लिए शानदार है. लेकिन अगर आपके पास पहले से S23 Ultra है, तो आपको बहुत बड़ा बदलाव महसूस नहीं होगा. कुल मिलाकर, 1 लाख रुपये के आसपास यह फोन एक ऑल-राउंडर फ्लैगशिप साबित होता है.