iPhone में गलती से Power बटन दबते ही कट जाती है कॉल? बस बदल दें ये एक सेटिंग

अगर iPhone पर बात करते समय गलती से आपकी भी कॉल पावर बटन दबने से कट जाते है और आपको इस सेटिंग को बदलना है तो यहां जाने इसका पूरा प्रोसेस.

iphone (1)
1 / 7

अगर आप iPhone यूजर हैं और बात करते समय गलती से पावर बटन से आपका फोन कट जाता और कॉल कट जाती है तो तो घबराने की जरूरत नहीं है. अब Apple ने iOS 16 में एक ऐसी सेटिंग दी है, जिससे इस फीचर को बंद किया जा सकता है.

विज्ञापन

कॉल कटने की वजह क्या है?

कॉल कटने की वजह क्या है?2 / 7

iPhone में डिफॉल्ट सेटिंग होती है कि कॉल के दौरान साइड या Power बटन दबाते ही कॉल खत्म हो जाती है. Apple ने सुविधा आपने यूजर्स को दी है. लेकिन कई बार गलती से पावर बटन दबने से चलती कॉल के बीच फोन कट जाता है.

विज्ञापन

ऐसे बंद करें यह फीचर

ऐसे बंद करें यह फीचर3 / 7

सबसे पहले फोन की सेटिंग खोलें, Accessibility पर जाएं, Touch सेक्शन खोलें, Prevent Lock to End Call ऑप्शन को ऑन कर दें. बता दें ये फीचर केवल iOS 16 या उससे नए वर्जन वाले iPhone में ही उपलब्ध है.

सेटिंग ऑन करने के बाद क्या बदलेगा?

सेटिंग ऑन करने के बाद क्या बदलेगा?4 / 7

इस ऑप्शन को ऑन करने के बाद अगर कॉल के दौरान साइड और पावर बटन दब भी जाता है, तो कॉल खत्म नहीं होगी, सिर्फ फोन की स्क्रीन लॉक होगी.लयह फीचर उन लोगों के लिए काफी उपयोगी है जिनकी कॉल अक्सर गलती से कट जाती है.

विज्ञापन

इस बात का रखें ध्यान

इस बात का रखें ध्यान5 / 7

इस सेटिंग को ऑन करने के बाद कॉल आने पर उसे दो बार पावर बटन दबाकर रिजेक्ट नहीं किया जा सकेगा. हालांकि, एक बार Side बटन दबाने पर कॉल की रिंग पहले की तरह साइलेंट हो जाएगी.

किन लोगों के लिए है फायदेमंद?

किन लोगों के लिए है फायदेमंद?6 / 7

अगर आपकी कॉल बार-बार गलती से कट जाती है तो ये सेटिंग आपके काफी काम आ सकती है. इससे अनचाहे तरीके से कॉल डिस्कनेक्ट होने की परेशानी काफी हद तक खत्म हो जाएगी.

विज्ञापन

बाद कैसे करें ये सेटिंग

बाद कैसे करें ये सेटिंग7 / 7

अगर आपको पावक बटन से कॉल कट करने ज्यादा बेहतर लगता है तो उसे पुरानी तरह डिफॉल्ट सेटिंग में ही रहने दें. और अगर आपने इसे ऑन किया है और आप आपको इसे फिर से बदलना है तो Prevent Lock to End Call ऑप्शन की ऑफ कर दें.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन