बारिश में भीग गया स्मार्टफोन? भूलकर भी न करें ये गलती, वरना फिर नहीं होगा ऑन

अगर आपका फोन पानी में भीग गया है तो कुछ ऐसी सावधानियां है जो रखनी जरूरी है वरना फोन खराब हो सकता है. आइए जानते हैं भीगे हुए फोन को किन तरीकों से सुरक्षित रखा जा सकता है.

wet phone
विज्ञापन

कई बार मानसून सीजन में अचानक बारिश होने से हमारा स्मार्टफोन भीग जाता है. ऐसे समय में घबराकर लोग सबसे पहले उस ऑन करने लगते हैं ये चेक करने के लिए कि वो चल रहा है या नहीं और यही जल्दबाजी फोन को ज्यादा नुकसान पहुंचा देती है. ऐसे में अगर आपका फोन बारिश में भीग गया है तो कुछ सावधानियां अपनाकर उसे बड़ी खराबी से बचा सकते हैं.

सबसे पहले क्या करें

  • फोन के बारिश में भीगने के बाद भी वो चालू होतो उसे सबसे पहले स्विच ऑफ कर दें. ऐसा इसलिए क्योंकि पानी फोन के अंदर पहुंच चुका होतो फोन चालू रहने पर शॉर्ट सर्किट का खतरा बढ़ जाता है. 
  • इतना ही नहीं ऐसे में बार-बार फोन ऑन करने या इस्तेमाल करने की कोशिश से उसका मदरबोर्ड खराब हो सकता है.
  • फोन बंद करने के तुरंत बाद उसका बैक कवर, सिम कार्ड और मेमोरी कार्ड निकाल लें. साथ ही सिम ट्रे होतो उसे भी निकाल कर रख दें. इससे अंदर की नमी जल्दी बाहर निकलने में मदद मिलती है.
  • गिले फोन को बाहर से मुलायम माइफ्रोफाइबर कपड़ या टिशू पेपर से साफ करें. चार्जिंग पोर्ट, स्पीकर और माइक्रोफोन के आसपास भी नमी को ध्यान से पोंछे. फोन को जोर से न झटकें.

भीगने के तुरंत बाद चार्जिंग न करें

भीगने के बाद फोन को तुरंत चार्जिंग पर बिल्कुल न लगाए. अगर चार्जिंग पोर्ट में नमी रह गई तो इससे शॉर्ट सर्किट हो सकता है. इसलिए फोन के पूरी तरह सूखने के बाद ही उसे चार्ज करें.

विज्ञापन

हेयर ड्रायर या तेज गर्मी से बचें

फोन सुखाने के लिए कई लोग हेयर ड्रायर, हीटर या तेज धूप में इस्तेमाल करते हैं, ये तरीका सही नहीं है. ऐसे में ज्यादा गर्मी से फोन के अंदर के प्लास्टिक पार्ट्स, बैटरी और सीलिंग को नुकसान पहुंच सकता है. इसलिए फोन को सामान्य तरीके से सूखने दें.

सिलिका जेल है बेहतर विकल्प

फोन की नमी को कम करने के लिए सिलिका जेल एक बहुत अच्छा ऑप्शन है. ऐसे में अगर आपके पास सिलिका जेल होतो एक एयर टाइट डिब्बे में गिले फोन को सिलिका जेल के साथ 24 घंटे के लिए रख दें क्योंकि ये तेजी से नमी सोखने में मदद करता है. वहीं चावल में गिरा फोन रखने का तरीक भी लोगों में प्रचलित है, लेकिन एक्सपर्ट इसे असरदार नहीं मानते और डर भी रहता है कि चावल के छोटे कण फोन के पोर्ट में फंस सकते हैं.

विज्ञापन

कब जाना चाहिए सर्विस सेंटर?

  • अगर फोन बंद नहीं हो.
  • स्क्रीन पर धब्बे दिखाई दें.
  • स्पीकर की खराब आवाज आए. 
  • चार्जिंग में परेशानी आ रही हो.

ये भी पढ़ें- Phone Screen Cleaning Tips: स्मार्टफोन स्क्रीन साफ करने की इस गलती से खराब हो जाएगा डिस्प्ले

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ