भारत के इन शहरों में मिलती है सबसे तेज इंटरनेट स्पीड, जानें क्या लिस्ट में शामिल है आपका शहर

क्या आपके शहर में इंटरनेट स्लो चलता है? तो जरा ये लिस्ट देख लीजिए. भारत के कुछ शहर ऐसे हैं जहां इंटरनेट स्पीड ने सबको पीछे छोड़ दिया है. 5G और मजबूत नेटवर्क की वजह से यहां यूजर्स को मिल रही है सुपरफास्ट स्पीड क्या आपका शहर भी इसमें शामिल है?

Internet
1 / 6
fastest internet cities

आज के दौर में तेज इंटरनेट सिर्फ सुविधा नहीं, बल्कि जरूरत बन चुका है. पढ़ाई, काम और मनोरंजन हर चीज अब ऑनलाइन हो चुकी है, ऐसे में अच्छी स्पीड का होना बेहद जरूरी है. हाल की एक रिपोर्ट में सामने आया है कि भारत के कुछ शहर इंटरनेट स्पीड के मामले में बाकी जगहों से काफी आगे निकल चुके हैं.

विज्ञापन

चेन्नई

चेन्नई2 / 6

Ookla की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक चेन्नई देश में सबसे तेज मोबाइल इंटरनेट वाला शहर बनकर उभरा है. यहां औसतन करीब 51 Mbps की स्पीड मिल रही है. मजबूत नेटवर्क सिस्टम और तेजी से फैलती 5G सेवाएं इस बढ़त की बड़ी वजह हैं.

विज्ञापन

बेंगलुरु

बेंगलुरु3 / 6

बेंगलुरु इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर है, जहां करीब 42.50 Mbps की औसत स्पीड दर्ज की गई है. टेक सिटी होने के चलते यहां का डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर काफी मजबूत है, जिससे यूजर्स को तेज और भरोसेमंद इंटरनेट मिलता है.

हैदराबाद

हैदराबाद4 / 6

हैदराबाद तीसरे नंबर पर आता है, जहां लगभग 41.68 Mbps की स्पीड मिलती है. शहर में बढ़ती टेक कंपनियां और बेहतर नेटवर्क कवरेज इंटरनेट की क्वालिटी को लगातार बेहतर बना रहे हैं.

विज्ञापन

दिल्ली-मुंबई

दिल्ली-मुंबई5 / 6

हालांकि टॉप 3 में जगह नहीं बना पाए, लेकिन दिल्ली और मुंबई भी तेजी से अपनी इंटरनेट स्पीड सुधार रहे हैं. दिल्ली में औसतन करीब 32 Mbps स्पीड मिल रही है और 5G के विस्तार के साथ इसमें लगातार बढ़ोतरी हो रही है.

5G और फाइबर ने बदली तस्वीर

5G और फाइबर ने बदली तस्वीर6 / 6

देश में इंटरनेट स्पीड बढ़ने के पीछे सबसे बड़ा कारण 5G का तेज विस्तार है. इसके अलावा फाइबर नेटवर्क का फैलाव, टेलीकॉम कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा और डिजिटल सेवाओं की बढ़ती मांग ने भी इस बदलाव को गति दी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन