Airtel का नया सस्ता प्लान लॉन्च, सिर्फ इतने में मिलेगा 30GB डेटा 18+ OTT का फायदा

Airtel ने नया प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है, जिसमें सिर्फ डेटा ही नहीं बल्कि 18+ OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस और Unlimited 5G Data भी मिलता है. अगर आप कम कीमत में ज्यादा एंटरटेनमेंट चाहते हैं, तो यह प्लान आपके लिए फायदेमंद हो सकता है.

airtel (1)
1 / 7

 

अगर आप Airtel के प्रीपेड ग्राहक हैं, तो कंपनी आपके लिए 200 रुपये का नया प्लान लेकर आई है. इस प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ अतिरिक्त डेटा और कई प्रीमियम OTT बेनिफिट्स मिलते हैं. यह प्लान खासतौर पर उन यूजर्स के लिए है, जिन्हें अपने मौजूदा प्लान के साथ ज्यादा डेटा और एंटरटेनमेंट का एक्स्ट्रा फायदा चाहिए.

विज्ञापन

₹200 वाले प्लान में क्या-क्या मिलेगा?

₹200 वाले प्लान में क्या-क्या मिलेगा?2 / 7

Airtel के इस प्रीपेड प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ 30GB हाई-स्पीड डेटा दिया जाता है. इसके अलावा कंपनी Unlimited 5G Data भी ऑफर कर रही है. यानी अगर आपके मौजूदा प्लान का डेटा खत्म हो जाए, तो आप इस अतिरिक्त डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं.

विज्ञापन

Unlimited 5G Data का फायदा किन्हें मिलेगा?

Unlimited 5G Data का फायदा किन्हें मिलेगा?3 / 7

Unlimited 5G Data का लाभ तभी मिलेगा, जब आप Airtel के 5G नेटवर्क वाले इलाके में होंगे और आपके पास 5G सपोर्ट वाला स्मार्टफोन होगा. अपने फीचर्स और कीमत को देखते हुए यह प्लान Reliance Jio के 200 रुपये वाले OTT Pass को कड़ी टक्कर देता है. ये भी पढ़ें- Jio का 84 दिन वाला सबसे सस्ता प्लान! रोज मिलेगा 1.5GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS

JioHotstar Mobile का भी मिलेगा सब्सक्रिप्शन

JioHotstar Mobile का भी मिलेगा सब्सक्रिप्शन4 / 7

इस प्लान के साथ 28 दिनों के लिए JioHotstar Mobile का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है, जिसकी कीमत 149 रुपये है. इसके जरिए यूजर्स अपने मोबाइल पर लाइव स्पोर्ट्स, फिल्में, Hotstar Specials और दूसरे प्रीमियम कंटेंट का आनंद ले सकते हैं.

विज्ञापन

18 से ज्यादा OTT प्लेटफॉर्म का मिलेगा एक्सेस

18 से ज्यादा OTT प्लेटफॉर्म का मिलेगा एक्सेस5 / 7

Airtel इस प्लान के साथ 28 दिनों के लिए Airtel Xstream Play Premium भी दे रही है. इसके जरिए यूजर्स Lionsgate Play, Sony LIV, Aha Premium, Chaupal, Sun NXT समेत 18 से ज्यादा OTT प्लेटफॉर्म के कंटेंट को एक्सेस कर सकते हैं. ये भी पढ़ें- WhatsApp पर बिना चैट खोले पता चल जाएगा कौन है ऑनलाइन, आ रहा Green Dot फीचर

30GB डेटा खत्म होने के बाद कितना देना होगा चार्ज?

30GB डेटा खत्म होने के बाद कितना देना होगा चार्ज?6 / 7

प्लान के तहत मिलने वाला 30GB डेटा खत्म होने के बाद अतिरिक्त डेटा इस्तेमाल करने पर 50 पैसे प्रति MB की दर से शुल्क लिया जाएगा. यह ऐड-ऑन प्लान उन प्रीपेड ग्राहकों के लिए तैयार किया गया है, जो एक ही रिचार्ज में अतिरिक्त डेटा और OTT स्ट्रीमिंग का फायदा चाहते हैं.

विज्ञापन

Jio के ₹200 OTT Pass से कैसे अलग है Airtel का प्लान?

Jio के ₹200 OTT Pass से कैसे अलग है Airtel का प्लान?7 / 7

Reliance Jio का 200 रुपये वाला OTT Pass भी 28 दिनों की वैलिडिटी और 30GB डेटा के साथ आता है. इसमें यूजर्स को JioHotstar, YouTube Premium और Amazon Prime Video Mobile Edition सहित कुल 16 OTT ऐप्स का एक्सेस मिलता है. वहीं Airtel का नया प्लान Unlimited 5G Data के साथ 18 से ज्यादा OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस देकर यूजर्स को एक अलग विकल्प उपलब्ध कराता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन