
1 / 6
Finn Allen Breaks 5 Records: कोलकाता के ईडन गार्डन्स में फिन एलन ने इतिहास रच दिया. उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइन में न सिर्फ दक्षिण अफ्रीका को घुटनों पर ला दिया, बल्कि एक साथ 5 रिकॉर्ड भी अपने नाम किए. आइए इस धाकड़ बल्लेबाज के सभी कीर्तिमानों पर एक नजर डालते हैं.

2 / 6
फिन एलन ने 33 गेंदों में शतक पूरा किया, जो टी20 वर्ल्ड कप इतिहास की सबसे तेज सेंचुरी है. उन्होंने 'यूनिवर्स बॉस' क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 2016 के एडिशन में 47 गेंदों में सैंकड़ा पूरा किया. तीसरे नंबर पर भी गेल ही हैं, जिन्होंने 2007 में खेले गए पहले टी20 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 50 गेंदों में शतक लगाया था.

3 / 6
फिन एलन टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए. उन्होंने भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 2016 के एडिशन में वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 89 रन बनाए थे.

4 / 6
फिन एलन में इस पारी में 10 चौके और 8 छक्के जड़े यानी महज 18 गेंदों में ही 88 रन बना लिए, यानी इतने रन तो सिर्फ बाउंड्री से आ गए जो एक बड़ा रिकॉर्ड है. इसका मतलब ये हुआ कि अपनी इस शतकीय पारी में उन्होंने सिर्फ 12 रन दौड़कर बनाए.

5 / 6
33 गेंदों में 100 रन किसी भी टेस्ट प्लेइंग नेशन के खिलाफ सबसे तेज टी20 इंटरनेशनल शतक है, इससे तेज सेंचुरी जिसने भी बनाई है वो एसोसिएट नेशन के खिलाफ बनाई है. एस्टोनिया के साहिल चौहान ने साइप्रस के खिलाफ 27 गेंदों में सैंकड़ा लगाया था, इसके अलावा तुर्की के मोहम्मद फहद ने बुलगारिया के खिलाफ 29 गेंदों में शतक जड़ा था.

6 / 6
इसके अलावा न्यूजीलैंड ने पावरप्ले में सबसे बड़ा स्कोर बनाया है, उन्होंने सिर्फ 6 ओवर्स में 84 रन बनाए, जिसकी बदौलत पूरा मैच एक तरफ हो गया. जाहिर सी बात है, इसमें सबसे बड़ा योगदान फिन एलन का ही रहा. उन्होंने दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की.