जायद खान का बड़ा खुलासा, मां को दफनाने की बजाय श्मशान में क्यों किया अंतिम संस्कार?

पब्लिक फिगर होने के कारण एक्टर के हर कदम पर लोगों की नजर बनी रहती है, जिसकी वजह से कई बार उन्हें ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ता है. जायद खान को भी पिछले साल मां का अंतिम संस्कार करने पर काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा जिसे लेकर अब उन्होंने चुप्पी थोड़ी है.

zareen khan
1 / 5

सुजैन खान और जायद खान की मां और पूर्व अभिनेत्री जरीन खान का मुंबई में पिछले साल निधन हो गया था. उनके निधन से परिवार को बड़ा झटका लगा था. लेकिन इस मुश्किल समय में भी लोगों ने दिवंगत जरीन खान के परिवार को काफी ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ा था. दरअसल मुस्लिम होने के बाद भी जायद खान ने अपनी मां का अंतिम संस्कार का हिंदू रीति-रिवाजों के साथ किया था.

विज्ञापन

जरीन खान का निधन कब हुआ था

जरीन खान का निधन कब हुआ था2 / 5

जरीन खान की अंतिम संस्कार का वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, कई लोग भड़क उठे थे. उन्होंने सवाल उठाया था कि मुस्लिम होकर मां का अंतिम संस्कार हिंदू रीति रिवाज से क्यों कर रहे हो. हालांकि, जायद खान ने उस समय किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया था.

विज्ञापन

जरीन खान

जरीन खान3 / 5

हाल ही में ZOOM से बातचीत करते हुए जायद खान ने अपने ट्रोर्ल्‍स को करारा जवाब दिया है. साथ ही अपनी मां का अंतिम संस्कार करने की वजह भी बताई है. जायद ने कहा कि हमारे परिवार के लिए इंसानियत ही सबसे बड़ा और पहला धर्म है.

जायद खान की मां का कब हुआ था निधन

जायद खान की मां का कब हुआ था निधन4 / 5

जायद खान ने आगे कहा कि धर्म एक बहुत ही निजी मामला है. धर्म इस बात पर डिपेंड करता है कि आप इसे कैसे अपनाना चाहते हैं. इस बात पर की कौन बेहतर है और कौन बूरा. जायद ने आगे कहा कि इन बातों पर चर्चा करना ठीक नहीं है.

विज्ञापन

जायद खान

जायद खान5 / 5

ZOOM से बात करते हैं जायद खान ने बताया कि उनकी मां जरीन खान की आखिरी इच्छा थी कि उनकी अस्थियों को नदी में बहाया जाए. जायद ने आगे बताया कि एक बार उनकी मां नदी के किनारे बैठी थी तभी उनके मन में अचानक ख्याल आया और उन्होंने कहा था कि अगर मैं कभी मर जाऊं तो मेरी अस्थियां को नदी में बहा देना. मै मुक्त होना चाहती हूं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन