Youtube पर फ्री में देखें 1 घंटा 48 मिनट की ये थ्रिलर फिल्म, हर सीन कर देगा दिमाग सुन्न!

Youtube Free Movie: बॉलीवुड की टॉप आईएमडीबी रेटिंग की कई ऐसी फिल्में हैं जिन्हें आप यूट्यूब पर फ्री में देख सकते हैं. इन्हीं में से आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमें एक से बढ़कर एक थ्रिलर सीन्स देखने को मिलेंगे. इस मूवी का हर सीन आपका दिमाग सुन्न कर देगा. चलिए आपको भी इस फिल्म के बारे में डिटेल में बताते हैं.

table number 1 (7)
1 / 7

विज्ञापन

क्या है फिल्म का नाम?

क्या है फिल्म का नाम?2 / 7

यूट्यूब की इस फिल्म का नाम 'टेबल नंबर 1' है. इस फिल्म में परेश रावल, राजीव खंडेलवाल और टीना देसाई भी लीड रोल में हैं. इस फिल्म को फैंस ने काफी पसंद भी किया था. वहीं इस फिल्म की स्टारकास्ट की एक्टिंग को भी काफी पसंद किया गया था.

विज्ञापन

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी3 / 7

इस फिल्म की कहानी विवान और सिया के इर्द-गिर्द घूमती है. कहानी तब शुरू होती है जब ये कपल लकी ड्रा में मुफ्त यात्रा जीतता है. वहीं इसके बाद ये दोनों 21 करोड़ रुपये जीतने के लिए अनोखा गेम शो खेलते हैं. इस दौरान उनकी लाइफ में ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलते हैं.

कहानी में एक से बढ़कर एक ट्विस्ट

कहानी में एक से बढ़कर एक ट्विस्ट4 / 7

कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है वैसे-वैसे फिल्म के हर सीन सस्पेंस फुल हो जाता है. इस गेम को खेलने के लिए कुछ शर्तें होती हैं जो उनकी लाइफ बदल देती हैं. गेम का नियम होता है कि वो इस गेम में झूठ नहीं बोल सकते, अगर वो ऐसा करते हैं तो वो मारे जाएंगे.

विज्ञापन

फिल्म में दिखा गेम शो

फिल्म में दिखा गेम शो5 / 7

फिल्म की कहानी में गेम जैसे-जैसे आगे बढ़ता है, वैसे-वैसे दोनों की जिंदगी के काले सच एक-दूसरे के सामने आ जाते हैं. इस दौरान एक कॉलेज स्टूडेंट की रैगिंग का मामला भी सामने आता है और ये काफी डार्क हो जाता है.

क्लाइमैक्स है फिल्म की जान

क्लाइमैक्स है फिल्म की जान6 / 7

इस फिल्म का सारा सस्पेंस क्लाइमैक्स में आकर खुलता है. फिल्म का क्लाइमैक्स ही फिल्म की जान है. वहीं राजीव खंडेलवाल की इस थ्रिलर सस्पेंस वाली फिल्म को आप यूट्यूब पर फ्री में अपनी फैमिली के साथ बिंज वॉच कर सकते हैं.

विज्ञापन

फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग

फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग7 / 7

'टेबल नंबर 1' की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो इसकी रेटिंग 7.2 है. साल 2013 में आई इस फिल्म के गाने भी काफी पॉपुलर हैं और फैंस को भी इस फिल्म की स्टोरी काफी पसंद आई थी. वहीं राजीव खंडेलवाल और टीना देसाई की जोड़ी को भी काफी पसंद किया था.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन