लगभग ₹217 मिलियन के मालिक है ये पंजाबी सिंगर, कभी Illuminati Society से जुड़ा था नाम, आज बने शिव भक्त

Yo Yo Honey Singh Net Worth: आजकल युवाओं के बीच रैप का बड़ा कल्चर है. लेकिन भारत में रैप कल्चर को लाने वाले Honey Singh का कोई मुकाबला नहीं. वे आज भी अपने अगल अंदाज से नए गानों से लोगों को अपनी बनाई धुन में नचाते रहते हैं. आज उनका जन्मदिन है आइए जानते हैं उनकी संपत्ति और जिंदगी से जुड़े किस्सों के बारे में.

Yo Yo Honey Singh Net Worth
1 / 9
Yo Yo Honey Singh Net Worth

विज्ञापन

भारत में रैप कल्चर

भारत में रैप कल्चर2 / 9

भारत में रैप कल्चर काफी पॉपुलर है. लेकिन इसकी शुरुआत करने वाले पंजाबी सिंगर हनी सिंह है. इनका आज जन्मदिन हैं. इन्होंने भारत में रैप लाकर म्यूजिक इंडस्ट्री में भूचाल ला दिया. आज रैप हर कोई बनाता है, लेकिन हनी सिंह का तोड़ नहीं. आइए जानते हैं. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

Yo Yo Honey Singh का जन्मदिन

Yo Yo Honey Singh का जन्मदिन3 / 9

यो यो हनी सिंह, जिनका असली नाम हिरदेश सिंह है, जो 15 मार्च, 1983 में पंजाब के एक छोटे से शहर में पैदा हुए. वे भारतीय रैप और पॉप म्यूजिक के सबसे बड़े नाम हैं उनके गाने जैसे "एंग्रेजी बीट", "देसी कलाकार" और "ब्लू आइज़" ने युवाओं को दीवाना बना दिया. (Credit- Pinterest)

हनी सिंह का अनोखा स्टाइल

हनी सिंह का अनोखा स्टाइल4 / 9

हनी सिंह ने अपनी अनोखी स्टाइल से इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था. आज वे संगीतकार, रैपर, सिंगर और एक्टर हैं. उनकी मेहनत और टैलेंट ने उन्हें बहुत नाम और दौलत दी है. इनके पास कुल लगभग $25 मिलियन है, जो भारतीय रुपये में करीब ₹217 करोड़ बनती है. कुछ रिपोर्ट्स में यह ₹225 करोड़ या इससे ज्यादा भी बताई जाती है. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

लग्जरी सामानों के मालिक

लग्जरी सामानों के मालिक5 / 9

वे प्राइवेट जेट से यात्रा करते हैं, जिसकी कीमत प्रति घंटा ₹8 लाख तक होती है. उनके पास मुंबई में ₹15 करोड़ का घर, नोएडा में ₹4 करोड़ की प्रॉपर्टी और दुबई में विला है. लग्जरी कारों का कलेक्शन भी शानदार है, जैसे रोल्स रॉयस और ऑडी. उनकी कमाई म्यूजिक, ब्रांड एंडोर्समेंट और कॉन्सर्ट से आती है. वे इंडिया के सबसे अमीर रैपर्स में से एक हैं. (Credit- Pinterest)

इल्यूमिनाती से जुड़ी अफवाहें

इल्यूमिनाती से जुड़ी अफवाहें6 / 9

कुछ साल पहले सोशल मीडिया पर हनी सिंह के इल्यूमिनाती सोसाइटी से जुड़े होने की अफवाहें फैलीं थी. उनके कुछ गानों, लुक और वीडियो से लोग अटकलें लगाते थे. कुछ ने कहा कि उनकी सफलता के पीछे कोई गुप्त सोसाइटी है. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

हनी सिंह ने दी सफाई

हनी सिंह ने दी सफाई7 / 9

हनी सिंह ने कई बार इल्यूमिनाती सोसाइटी से जुड़ी बातों को नजरअंदाज किया या मजाक में टाला. लेकिन फिर एक इंटरव्यू में उन्होंने साफ कहा कि ऐसी बातों से दूर रहें. ये सब ज्यादातर अफवाहें थीं, जो फेमस लोगों के साथ अक्सर जुड़ जाती हैं. लेकिन वे किसी सीक्रेट सोसाइटी से नहीं जुड़े हुए हैं. (Credit- Pinterest)

नशे की लत से जूझना

 नशे की लत से जूझना8 / 9

हनी सिंह की जिंदगी में कुछ साल बड़े कठिन थे. उन्हें शराब की लत थी. उन्होंने अपने नशे की लत कई सालों तक लड़ा. वे अपनी लत और पुरानी जिंदगी के बारे में खुलकर बात करते हैं. इस दौरान वे कई समय तक लाइमलाइट से बिल्कुल दूर हो गए थे. लेकिन अब हनी पाजी फिर से फॉर्म में आ गए हैं. (Credit- Pinterest)

विज्ञापन

भगवान शिव के भक्त

भगवान शिव के भक्त9 / 9

पिछले कुछ सालों में हनी सिंह का जीवन बदला है. वे बाइपोलर डिसऑर्डर से जूझे और अकेलेपन का सामना किया. इस दौरान उन्होंने भगवान शिव की शरण ली. हाल ही में हरिद्वार के नीलेश्वर महादेव मंदिर में उन्होंने रुद्राभिषेक किया और जलाभिषेक कर पूजा की. वे खुद कहते हैं कि भोलेनाथ से उनका गहरा कनेक्शन है. वे भोले बाबा को बहुत मानते हैं और उनकी कृपा से जीवन बेहतर हुआ. (Credit- Pinterest)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन