कौन थीं हरियाणवी एक्ट्रेस Divyanka Sirohi? जिनका 30 साल की उम्र में अचानक हुआ निधन

Who was Divyanka Sirohi: हरियाणा की मशहूर एक्ट्रेस दिव्यांका सिरोही का निधन हो गया है. दिव्यांका के निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है. साथ ही सभी हैरान और परेशान हैं. आइए जानते हैं कि आखिर कौन थीं दिव्यांका सिरोही?

Divyanka Sirohi
1 / 7
Divyanka Sirohi. image credit- social media

विज्ञापन

दिव्यांका सिरोही

दिव्यांका सिरोही2 / 7

दिव्यांका सिरोही की बात करें तो वो हरियाणा की फेमस एक्ट्रेस थीं. दिव्यांका का जन्म 19 नवंबर 1996 को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में हुआ था और वो एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखती थीं.

विज्ञापन

सिक्किम से एमबीए की डिग्री

सिक्किम से एमबीए की डिग्री3 / 7

दिव्यांका ने मेरठ स्थित चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से बीसीए (बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लिकेशन) की पढ़ाई पूरी की और इसके बाद सिक्किम से एमबीए की डिग्री हासिल की थी.

गाजियाबाद में फैमिली के साथ रह रही थीं

गाजियाबाद में फैमिली के साथ रह रही थीं4 / 7

दिव्यांका की फैमिली में उनके माता-पिता के अलावा भाई हिमांशु और बहनें दीपांशु और जस्मीत शामिल हैं. इन दिनों दिव्यांका गाजियाबाद में अपने परिवार और दादी के साथ रह रही थीं.

विज्ञापन

TikTok से की थी शुरुआत

TikTok से की थी शुरुआत5 / 7

दिव्यांका ने अपने करियर की शुरुआत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म TikTok से की थी. बता दें कि उनको बचपन से ही एक्टिंग और डांस का शौक था. दिव्यांका ने सुनंदा शर्मा के मशहूर गाने 'मेरी मम्मी नू पसंद नी तू' पर एक वीडियो बनाया था, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हुआ था.

वायरल हुआ था वीडियो

वायरल हुआ था वीडियो6 / 7

दिव्यांका के इस वीडियो पर करीब 2 करोड़ (20 मिलियन) व्यूज आए थे. इस सक्सेस के बाद टिकटॉक पर उनके फॉलोअर्स की संख्या तेजी से बढ़कर लगभग 50 लाख तक पहुंच गई थी, जिससे उन्हें एक नई पहचान मिल गई थी.

विज्ञापन

हार्ट अटैक की वजह से निधन

हार्ट अटैक की वजह से निधन7 / 7

दिव्यांका के इंस्टाग्राम की बात करें तो इंस्टाग्राम पर उन्हें 1.3 मिलियन लोग फॉलो करते हैं. दिव्यांका के निधन से हर कोई बेहद हैरान और परेशान है. रिपोर्ट्स की मानें, तो 30 साल की उम्र में हार्ट अटैक की वजह से उनका निधन हो गया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन