Peddi से पहले, OTT पर जरूर देखें राम चरण की ये 5 धांसू फिल्में, लिस्ट में एक ऑस्कर विजेता ब्लॉकबस्टर भी शामिल

Ram Charan Best Movies List: अगर आप साउथ सुपरस्टार राम चरण के फैन हैं, तो उनकी नई फिल्म Peddi से पहले OTT पर इस 5 धांसू फिल्मों को जरूर देखें. इस लिस्ट में उनकी ऑस्कर विजेता ब्लॉकबस्टर मूवी भी शामिल है.

Ram Charan Best Movies List
1 / 8
Ram Charan Best Movies List

Ram Charan Best Movies List: अगर आप साउथ सुपरस्टार राम चरण के फैन हैं, तो उनकी नई फिल्म Peddi से पहले OTT पर इस 5 धांसू फिल्मों को जरूर देखें. इस लिस्ट में उनकी ऑस्कर विजेता ब्लॉकबस्टर मूवी भी शामिल है.  

विज्ञापन

राम चरण की फिल्में

राम चरण की फिल्में2 / 8

राम चरण का क्रेज अब सिर्फ साउथ में ही नहीं बल्कि पूरे देश में है. कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक हर कोई उनकी फिल्मों का दीवाना है. जल्द ही में उनकी नई स्पोर्ट्स-एक्शन फिल्म 'पेड्डी' (Peddi) सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.

विज्ञापन

OTT पर राम चरण की फिल्में

OTT पर राम चरण की फिल्में3 / 8

फिल्म 'पेड्डी' (Peddi) से पहले आप ओटीटी से पहले राम चरण की इन 5 धांसू फिल्मों को जरूर देखें. इसमें एक्टर के अभिनय का अलग रूप देखने को मिलेगा, जो आपका भरपूर मनोरंजन करेगी.

फिल्म RRR

फिल्म RRR 4 / 8

साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म RRR ने फिल्म जगत में इतिहास रच दिया. एस.एस. राजामौली द्वारा निर्देशित यह फिल्म राम चरण के करियर की सबसे बड़ी फिल्म है. इसके गाने 'नाटू नाटू' ने ऑस्कर जीता है. फिल्म में राम चरण का पीक फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन, इंटेंस इंट्रो सीन और जूनियर एनटीआर (Jr NTR) के साथ उनकी भाईचारे वाली केमिस्ट्री आपका दिल जीत लेगी. इसे आप Netflix और Zee5 पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

रंगस्थलम

रंगस्थलम 5 / 8

साल 2018 में रिलीज हुई रंगस्थलम में राम चरण ने 'चिट्टी बाबू' का किरदार निभाया था. क्रिटिक्स और फैंस इसे राम चरण के करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन मानते हैं. सुकुमार के निर्देशन में बनी इस पीरियड ड्रामा में राम चरण का अलग रूप देखने को मिला. इसे आप Disney+ Hotstar पर देख सकते हैं.

मगधीरा

मगधीरा6 / 8

साल 2009 में रिलीज हुई राम चरण के करियर की शुरुआती पुनर्जन्म (Reincarnation) पर आधारित एक कल्ट फैंटेसी-एक्शन फिल्म है, जिसे एस.एस. राजामौली ने निर्देशित किया था. 100 योद्धाओं से अकेले लड़ने वाला राम चरण का युद्ध सीन आज भी भारतीय सिनेमा के सबसे बेहतरीन एक्शन सीन्स में गिना जाता है. इसे आप MX Player पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

ध्रुवा

ध्रुवा7 / 8

साल 2016 में रिलीज हुई यह तमिल सुपरहिट फिल्म 'थानी ओरुवन' की आधिकारिक रीमेक है. राम चरण ने इसमें एक बेहद चालाक और ईमानदार पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाई है, जो एक शातिर क्रिमिनल साइंटिस्ट का पर्दाफाश करता है. इसे आप Disney+ Hotstar पर देख सकते हैं.

चिरुथा

चिरुथा8 / 8

यह राम चरण की डेब्यू (पहली) फिल्म है, जिसका निर्देशन पुरी जगन्नाथ ने किया था. साल 2007 में आई इस फिल्म में एक युवा लड़के की कहानी जो अपने माता-पिता के हत्यारे से बदला लेना चाहता है. अपनी पहली ही फिल्म में राम चरण ने अपने बेहतरीन डांस और धमाकेदार एक्शन से खुद को साबित किया. आप इसे Zee5 / YouTube पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन