विराट कोहली से पहले ये 7 सेलेब्स भी 'धुरंधर 2' के हुए मुरीद, पोस्ट शेयर कर बांध चुके तारीफों के पुल
Dhurandhar The Revenge: आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी 'धुरंधर 2' सिनेमाघरों में छाई हुई है. फिल्म ने महज 19 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 1,622.72 करोड़ की कमाई की. वहीं विराट कोहली ने भी रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' के तारीफों के पुल बांधे हैं. विराट कोहली से पहले और भी कई सितारे 'धुरंधर: द रिवेंज' के फैन हो चुके हैं. चलिए आपको भी बताते लिस्ट में कौन-कौन से सितारे हैं?

सचिन तेंदुलकर
2 / 8भारतीय दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने भी रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' की जमकर तारीफ की. द लल्लनटॉप को दिए एक इंटरव्यू में राकेश बेदी ने कहा कि फिल्म देखकर सचिन तेंदुलकर ने मुझे फोन किया और कहा कि राकेश जी मजा आ गया, क्या छक्का मारा है आपने.
अल्लू अर्जुन
3 / 8साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने भी 'धुरंधर 2' की खूब तारीफ की. अल्लू अर्जुन ने सभी सितारों की एक्टिंग की खूब तारीफ की. साउथ सुपरस्टार ने पोस्ट शेयर कर फैंस को भी इस फिल्म को देखने की अपील की थी. सोशल मीडिया पर भी एक्टर का ये पोस्ट काफी वायरल हुआ था.
प्रीति जिंटा
4 / 8प्रीति जिंटा ने भी आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी 'धुरंधर 2' की तारीफों में कसीदे पढ़े थे. एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अर्जुन रामपाल के साथ सेल्फी शेयर की थी और पूरी स्टारकास्ट की जमकर तारीफ की थी. प्रीति जिंटा के इस पोस्ट को भी फैंस ने काफी पसंद किया था.
कार्तिक आर्यन
5 / 8कार्तिक आर्यन का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है. एक्टर ने फिल्म देखते हुए एक फोटो शेयर की थी और कैप्शन में आदित्य धर से लेकर रणवीर सिंह तक की खूब तारीफ की थी. साथ ही लोगों से इस फिल्म को देखने की भी अपील की थी.
विजय देवरकोंडा
6 / 8रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' की तारीफ विजय देवरकोंडा ने भी की थी. विजय ने अपने सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह के लिए खास पोस्ट शेयर की थी और साथ ही फैंस को भी इस फिल्म के बारे में जानकारी दी थी.
प्रियंका चोपड़ा
7 / 8ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने भी हाल ही में सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर 'धुरंधर 2' की स्टारकास्ट की जमकर तारीफ की. प्रियंका चोपड़ा ने रणवीर सिंह के लिए भी खास पोस्ट शेयर किया था जो काफी वायरल भी हुआ था.
परेश रावल
8 / 8बॉलीवुड के 'बाबू भैया' परेश रावल ने भी 'धुरंधर 2' की तारीफ की. एक्टर ने पोस्ट शेर कर कहा कि इस तरह की फिल्म बनाने के लिए जिगरा चाहिए. परेश रावल ने स्क्रीनप्ले और टेक्निकल काम की भी खूब तारीफ की.