भूत बनकर 12 अपराधियों को दिलाई सजा, 7 दिनों तक भटकती रही आत्मा, एकदम सच्ची घटना पर आधारित है ये 1 घंटे 40 मिनट की फिल्म

Vina Before 7 Days True Story: कई बार हॉरर फिल्में फिक्शनल कैरेक्टर पर आधारित होती हैं. मगर कुछ फिल्में सच्ची घटनाओं के आधार पर बनाई जाती हैं. अगर आप भी कुछ डरावना देखना चाहते हैं तो यह इंडोनेशियन फिल्म आपके लिए ही बनी है.

vina before 7 days true story movie
1 / 7
vina before 7 days true story movie

इस इंडोनेशियन फिल्म की कहानी सच्ची घटना पर आधारित है, जो आपके रोंगटे खड़े कर सकती है. अगर आप हॉरर में कुछ धांसू देखना चाहते हैं, तो यह फिल्म आपके लिए परफेक्ट वॉच साबित हो सकती है.  

विज्ञापन

इंडोनेशिया की ब्लॉकबस्टर हॉरर फिल्म

 इंडोनेशिया की ब्लॉकबस्टर हॉरर फिल्म2 / 7

इंडोनेशिया की ब्लॉकबस्टर हॉरर-थ्रिलर फिल्म 'वीना: बिफोर 7 डेज़' (Vina: Before 7 Days), जिसे भारत में 'वीना के वो सात दिन' के नाम से रिलीज किया गया है, इन दिनों सोशल मीडिया और ओटीटी पर जबरदस्त चर्चा में है.

विज्ञापन

सच्चा घटना पर आधारित फिल्म

सच्चा घटना पर आधारित फिल्म3 / 7

यह 1 घंटे 40 मिनट की फिल्म साल 2016 में इंडोनेशिया के सिरेबोन (Cirebon) में घटी एक रोंगटे खड़े कर देने वाली सच्ची घटना पर आधारित है. फिल्म की कहानी सच्ची घटनाओं पर बनाया गया है, जिसने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए. आज भी हॉरर फिल्मों की लिस्ट में इसे सबसे ऊपर रखा जाता है.

फिल्म के क्या दिखाया गया

फिल्म के क्या दिखाया गया4 / 7

फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक 16 वर्षीय लड़की 'वीना' की आत्मा अपनी मौत के बाद 7 दिनों के भीतर अपनी सहेली के शरीर में प्रवेश (Possess) करती है और पुलिस व अपने परिवार के सामने पूरी सच्चाई बयां कर अपराधियों को सजा दिलवाती है.

विज्ञापन

रोंगटे खड़े कर देने वाली सच्ची कहानी

रोंगटे खड़े कर देने वाली सच्ची कहानी5 / 7

साल 2016 को इंडोनेशिया के सिरेबोन में एक फ्लाईओवर पर 16 साल की वीना और उसके बॉयफ्रेंड एकी (Eky) की लाशें बेहद क्षत-विक्षत हालत में मिलती हैं. पुलिस शुरुआती जांच के बाद इसे एक 'सिंगल बाइक एक्सीडेंट' करार देकर केस बंद करने की कोशिश करती है. लेकिन वीना की मौत के छठे दिन चौंकाने वाली घटनाएं लोगों को अंदर तक हिला देती हैं.

काले सच का पर्दाफाश

काले सच का पर्दाफाश6 / 7

आत्मा खुलासा करती है कि यह कोई एक्सीडेंट नहीं था. एक बाइक गैंग के 11-12 लड़कों ने मिलकर उन दोनों को घेरा, पत्थरों और लाठियों से बेरहमी से पीटा, वीना के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और फिर उन्हें तड़पा-तड़पा कर मार डाला. इस तरह 7 दिनों तक उस तड़पती आत्मा ने 12 अपराधियों को दोषी ठहराया.

विज्ञापन

असल दुनिया पर पड़ा बड़ा असर

असल दुनिया पर पड़ा बड़ा असर7 / 7

फिल्म के डायरेक्टर एंग्गी उम्बारा ने जब इस पर हॉरर फिल्म बनाई, तो थिएटर्स में इसे करीब 60 लाख (5.8 मिलियन) लोगों ने देखा. फिल्म के रिलीज होने के बाद इंडोनेशिया में इस पुराने केस (Cold Case) को लेकर जनता का गुस्सा फूट पड़ा. बता दें कि अब आप इसे Jio Hotstar पर देख सकते हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन