VIROSH Wedding Photos: हल्दी से शाही डिनर तक, रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा की शादी से स्पेशल फोटोज वायरल
Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna Wedding: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा आज शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. सोशल मीडिया पर कपल की शादी की रस्मों की फोटोज भी वायरल हो रही हैं. बीते दिन रश्मिका और विजय की हल्दी सेरेमनी हुई, जिनकी फोटोज कपल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कीं. इन फोटोज को देखकर लग रहा है कि दोनों की हल्दी सेरेमनी रॉयल अंदाज में हुई. चलिए कपल की प्री-वेडिंग फोटोज पर एक नजर डालते हैं.

2 / 8रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी काफी दिनों से सुर्खियों में बनी हुई है. पिछले 4-5 दिनों से कपल की वेडिंग के फंक्शन उदयपुर में चल रहे हैं. हाल ही में कपल ने अपनी हल्दी की फोटोज शेयर की हैं.
3 / 8विजय देवरकोंडा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक फोटो शेयर की जिसमें पीले फूल दिखाई दे रहे हैं. वहीं इन फूलों पर विजय और रश्मिका का नाम भी लिखा है. इससे तय है कि दोनों की हल्दी सेरेमनी की थीम येलो ही रही.
4 / 8वहीं दूसरी फोटो में 2 बैठने वाली छोटी टेबल दिख रही हैं और उसके इर्द-गिर्द गुलाब के फूल भी डाले गए हैं. वहीं आस-पास की थीम पीले फूलों से सजी है. हालांकि इन फोटोज में रश्मिका और विजय की झलक देखने को नहीं मिली.
5 / 8रश्मिका ने भी एक फोटो शेयर की, जिसमें लंच टेबल दिखाई दे रही है. इसकी थीम भी येलो ही है. हल्दी की इन फोटोज को देखकर लग रहा है कि रश्मिका और विजय की हल्दी रॉयल तरीके से की गई.
6 / 8वहीं हल्दी से पहले भी प्री-वेडिंग की कुछ और फोटोज भी वायरल हुई थीं. इन फोटोज में रश्मिका और विजय की फैमिली के लिए क्रिकेट का आयोजन किया गया था. रश्मिका और विजय ने मैच की झलकियों को इंस्टाग्राम पर शेयर भी किया था.
7 / 8रश्मिका ने अपने मेहमानों के लिए जापानी शाही डिनर का भी आयोजन किया था. एक्ट्रेस ने हाल ही में एक फोटो शेयर की थी, जिसमें लंच का मैन्यू नजर आ रहा था. वहीं डिनर टेबल भी काफी क्लासी लग रही थी. खबरें हैं कि रश्मिका और विजय ने अपनी शादी में खाना बनाने के लिए जापान से शेफ बुलाया है.
8 / 8विजय देवरकोंडा ने भी एक और फोटो शेयर की थी, जिसमें वो वॉलीबॉल खेलते नजर आ रहे थे. हालांकि विजय ने अपनी फोटो नहीं दिखाई थी, लेकिन इसके बाद भी ये फोटो ऑडिंयस को काफी पसंद आई.