हड्डियां कंपा देगा डाकुओं का खूंखार आतंक, सच्चे हादसों पर बनी इस 2 घंटे 5 मिनट की थ्रिलर फिल्म में मिलेगा धांसू एक्शन

Action Thriller Veerappan Movie: कुछ फिल्में सच्ची घटनाओं पर आधारित होती हैं. जैसे कि 2016 में बनी ये फिल्म. इसमें जंगल, डाकू और उसकी खतरनाक कहानी के बारे में और असली घटनाओं के बारे में दिखाया गया है.

veerappan movie
1 / 6
veerappan movie

इस 2 घंटे 5 मिनट की फिल्म में आपको वो एक्शन के साथ साथ साजिशें और थ्रिल का भरपूर मजा मिलेगा. पुलिस के शिकंजों से बचते हुए इस डाकू की कहानी आपको रोमांचित कर देगी.  

विज्ञापन

सच्चे हादसों पर बनी ये फिल्म

सच्चे हादसों पर बनी ये फिल्म2 / 6

अगर आप कुछ मजेदार देखना चाहते हैं, तो सच्ची घटनाओं पर बनी ये फिल्म आपको बड़ी मजेदार लगेगी. इस फिल्म का नाम है- वीरप्पन. इसमें जंगल, डाकू और खतरनाक मुठभेड़ की तस्वीर आंखों के सामने आ जाती है. यह फिल्म वीरप्पन असली घटनाओं पर आधारित एक धांसू थ्रिलर है.

विज्ञापन

कौन था वीरप्पन?

कौन था वीरप्पन?3 / 6

वीरप्पन दक्षिण भारत का वो मशहूर डाकू था जो सालों तक पुलिस को चकमा देता रहा. हाथी दांत, चंदन की तस्करी और कई हत्याओं में उसका नाम जुड़ा था. फिल्म इसी खूंखार डाकू की जिंदगी के सच्चे किस्सों को पर्दे पर लाती है. इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक साधारण व्यक्ति जंगल का राजा बन गया और पूरे इलाके में दहशत फैला दी.

धांसू एक्शन और रोमांच से भरी फिल्म

धांसू एक्शन और रोमांच से भरी फिल्म4 / 6

फिल्म में एक्शन सीक्वेंस इतने जबरदस्त हैं कि हड्डियां कंपा दें. जंगल में छिपकर हमला, पुलिस के साथ मुठभेड़, बम ब्लास्ट और तेज रफ्तार गाड़ी चेज सब कुछ हकीकत जैसा लगता है. निर्देशक ने असली घटनाओं को इतनी अच्छी तरह दिखाया है कि दर्शक खुद को फिल्म के अंदर महसूस करेंगे. अंधेरे जंगल, बारिश और बंदूकों की गड़गड़ाहट का माहौल देखकर डर भी लगेगा और उत्सुकता भी बढ़ेगी.

विज्ञापन

ऑपरेशन ककून की सच्ची घटनाएं

ऑपरेशन ककून की सच्ची घटनाएं5 / 6

यह फिल्म वीरप्पन के खूनी आतंक और उसे खत्म करने के लिए सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए ऐतिहासिक 'ऑपरेशन ककून' (Operation Cocoon) की सच्ची कहानी को पर्दे पर जीवंत करती है. फिल्म का निर्देशन राम गोपाल वर्मा ने अपनी चिरपरिचित डार्क और थ्रिलिंग स्टाइल में किया है.

फिल्म की कास्ट और दमदार अभिनय

फिल्म की कास्ट और दमदार अभिनय6 / 6

फिल्म में वीरप्पन का मुख्य किरदार संदीप भारद्वाज ने निभाया है. उनके खूंखार लुक और सटीक डायलॉग डिलीवरी ने दर्शकों को डराने में कोई कसर नहीं छोड़ी. उनके साथ फिल्म में लीसा रे और सचिन जे जोशी भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं. यह फिल्म मूल रूप से साल 2016 में आई कन्नड़ ब्लॉकबस्टर फिल्म 'किलींग वीरप्पन' (Killing Veerappan) की आधिकारिक हिंदी रीमेक है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन