2 घंटे 30 मिनट की 'उस्ताद भगत सिंह' OTT पर हुई रिलीज, जानें कहां देखें पवन कल्याण की एक्शन-ड्रामा

Ustaad Bhagat Singh OTT Release: पावर स्टार पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह' की ओटीटी रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार था. वहीं अब फैंस का इंतजार फाइनली खत्म हो गया है और 'उस्ताद भगत सिंह' ओटीटी पर दस्तक दे चुकी है. सिनेमाघरों में छाने के बाद ये फिल्म अब ओटीटी की दुनिया में छाने आ चुकी है. चलिए आपको भी बताते हैं ये फिल्म किस ओटीटी पर रिलीज हुई है?

ustaad bhagat singh (8)
1 / 8

विज्ञापन

'उस्ताद भगत सिंह' OTT पर हुई रिलीज

'उस्ताद भगत सिंह' OTT पर हुई रिलीज2 / 8

पावर स्टार पवन कल्याण की लेटेस्ट फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' की ओटीटी रिलीज डेट की घोषणा पहले ही हो चुकी थी. इस फिल्म की ओटीटी रिलीज की अनाउंसमेंट से ही फैंस की एक्साइटमेंट तेज हो गई थी.

विज्ञापन

कहां देखें फिल्म?

कहां देखें फिल्म?3 / 8

'उस्ताद भगत सिंह' आज यानी 16 अप्रैल को ओटीटी पर रिलीज होनी थी, वहीं अब ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर दस्तक दे चुकी है. दिन शुरू होते ही फिल्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर रही है. वीकेंड से पहले ही मेकर्स ने उस्ताद भगत सिंह को ओटीटी पर रिलीज करके फैंस को बड़ा तोहफा दिया है.

एक्शन फॉर्म में दिखे पवन कल्याण

एक्शन फॉर्म में दिखे पवन कल्याण4 / 8

पवन कल्याण की 2 घंटे 30 मिनट की इस फिल्म का क्रेज सोशल मीडिया पर भी देखने को मिल रहा है. इस फिल्म में पवन कल्याण फुल एक्शन फॉर्म में नजर आ रहे हैं और फैंस भी सोशल मीडिया पर पवन कल्याण के एक्शन सीन्स को काफी पसंद कर रहे हैं.

विज्ञापन

'उस्ताद भगत सिंह' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

'उस्ताद भगत सिंह' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन5 / 8

पवन कल्याण के एक्शन ने सिनेमाघरों में भी ऑडियंस को खूब इंप्रेस किया. हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई. फिल्म ने वर्ल्डवाइड 96 करोड़ की कमाई की. लेकिन पवन कल्याण के फैंस को फिल्म के एक्शन सीन्स पसंद आए.

सिनेमाघरों में क्यों नहीं बना पाई जगह?

सिनेमाघरों में क्यों नहीं बना पाई जगह?6 / 8

'उस्ताद भगत सिंह' का सिनेमाघरों में ना चलने का बड़ा कारण रणवीर सिंह थे. दरअसल पवन कल्याण की फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, इसी दिन रणवीर सिंह की 'धुरंधर: द रिवेंज' भी रिलीज हुई और इस वजह से 'उस्ताद भगत सिंह' 'धुरंधर 2' के सामने चल ही नहीं पाई.

विज्ञापन

'उस्ताद भगत सिंह' की स्टारकास्ट

'उस्ताद भगत सिंह' की स्टारकास्ट7 / 8

'उस्ताद भगत सिंह' की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें पवन कल्याण के साथ-साथ श्रीलीला, साक्षी वैद्य, पूजा हेगड़े, आशुतोष राणा, नवाब शाह, गौतमी और केएस रविकुमार लीड रोल में नजर आ रहे हैं. इन सभी सितारों की एक्टिंग की तारीफ भी हो रही है.

उस्ताद भगत सिंह की आईएमडीबी रेटिंग

उस्ताद भगत सिंह की आईएमडीबी रेटिंग8 / 8

श्रीलीला और पवन कल्याण की जोड़ी को फैंस इस फिल्म में काफी पसंद कर रहे हैं. वहीं फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो इस फिल्म को 4.9 रेटिंग ही मिली है. अब देखना दिलचस्प होगा कि ओटीटी पर ये फिल्म क्या कमाल करती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन