90 के दशक की स्टार एक्ट्रेस, जिसने बॉलीवुड को किया 'रंगीला', हीरो से ज्यादा लेती थीं फीस; फिर हुईं गुम!
Birthday Special: बॉलीवुड में कई हसीनाएं ऐसी हैं जिन्होंने अपने दौर में ऑडियंस को अपनी एक्टिंग से खूब एंटरटेन किया, लेकिन बाद में इन हसीनाओं ने इंडस्ट्री से दूरी बना ली. आज हम एक ऐसी ही हसीना की बात करने जा रहे हैं जो 90 के दशक की स्टार एक्ट्रेस थीं और वो हीरो से ज्यादा फीस लेती थीं. चलिए आपको भी बताते हैं हम किस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं?

2 / 890 के दशक की ये स्टार एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि उर्मिला मातोंडकर हैं. एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत बाल कलाकार के रूप में की थी. साल 1977 में आई 'कर्म' फिल्म एक्ट्रेस की पहली फिल्म थी.
3 / 8'कर्म' के बाद उर्मिला मातोंडकर ने 'मासूम' मूवी में काम किया और इस फिल्म से एक्ट्रेस को बॉलीवुड में पहचान मिली. जिसके बाद उन्हें कई फिल्मों के ऑफर आए, इनमें 'डकैत', 'नरसिम्हा' और 'रंगीला' जैसी फिल्में शामिल हैं.
4 / 8'रंगीला' फिल्म एक्ट्रेस के करियर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक है. इस फिल्म से एक्ट्रेस बॉलीवुड की स्टार बन गई थीं और एक समय था जब एक्ट्रेस मेल एक्टर्स से ज्यादा फीस लेती थीं. साल 1995 में रिलीज हुई ये फिल्म उस साल की बड़ी हिट साबित हुई थी.
5 / 8'रंगीला' से ऑडियंस के दिलों पर छाने के बाद एक्ट्रेस 'जुदाई' फिल्म में नजर आईं. इस फिल्म में उर्मिला मातोंडकर के साथ अनिल कपूर और श्रीदेवी भी लीड रोल में थे. इस फिल्म में एक्ट्रेस ने ऑडियंस के दिल पर राज किया था.
6 / 8उर्मिला मातोंडकर ने इसके बाद 'सत्या', 'दिल्लगी', 'खूबसूरत' और 'जंगल' जैसी फिल्मों में काम किया. हिंदी सिनेमा के साथ-साथ एक्ट्रेस मलयालम, तेलुगु और तमिल फिल्मों की भी स्टार बन गई थीं.
7 / 890 के दशक में अपने करियर के पीक पर पहुंचकर एक्ट्रेस ने 2000 की शुरुआत में कुछ ऐसी फिल्में की जो चल ही नहीं सकी. इनमें 'एक हसीना थी, 'कर्ज', 'नैना' और 'बस एक पल' जैसी फिल्में शामिल थीं. इन फिल्मों के बाद एक्ट्रेस के करियर में काफी नुकसान हुआ. इसके बाद उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली.
8 / 8साल 2016 में एक्ट्रेस एक बार फिर चर्चाओं में आईं. इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने से 10 साल बड़े मॉडल और बिजनेसमैन मोहसिन अख्तर मीर से शादी कर ली थी. हालांकि उनका रिश्ता ज्यादा चल नहीं पाया और 2024 में एक्ट्रेस ने तलाक की अर्जी भी डाल दी.