Top 10 TV TRP: 'अनुपमा' की टीआरपी में बंपर उछाल, जानिए टॉप पर कौन? 'नागिन 7' और 'ये रिश्ता...' का ऐसा है हाल

TV TRP This Week: साल 2026 के 9वें हफ्ते में टीआरपी की लिस्ट जारी की गई है, जिसमें 'अनुपमा' की टीआरपी में बंपर उछाल दर्ज की गई है. बार्क इंडिया ने लिस्ट जारी की है. ऐसे में चलिए बताते हैं कौन टॉप पर है.

TV TRP This Week
1 / 11
TV TRP This Week

TV TRP Week 9, 2026: टीवी शोज की हर हफ्ते टीआरपी लिस्ट जारी की जाती है, जिसमें दर्शक अपने पसंदीदा शो की टीआरपी जानने के लिए एक्साइटेड रहते हैं. ऐसे में पिछले कुछ हफ्तों से 'अनुपमा' की टीआरपी में काफी गिरावट दर्ज की जा रही थी. लेकिन अब 2026 के 9वें हफ्ते की लिस्ट भी जारी की गई है, जिसमें 'अनुपमा' अपनी जगह पर लौटता हुआ दिखा है. ऐसे में चलिए बताते हैं इस लिस्ट में नंबर 1 पर कौन सा शो का है.

विज्ञापन

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 22 / 11

टीवी टीआरपी लिस्ट में 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' का दूसरा सीजन प्रीमियर के बाद से ही काफी चर्चा में रहता है. ये टॉप 5 टीआरपी की लिस्ट से बाहर जाता ही नहीं है. ऐसे में इस हफ्ते एक बार फिर से इसकी टीआरपी में भारी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है, जिसे 2.1 रेटिंग मिली है और इसी के साथ ही ये नंबर 1 बन गया है. (Photo- IMDb)

विज्ञापन

अनुपमा

अनुपमा3 / 11

वहीं, टॉप टीआरपी की लिस्ट में 'अनुपमा' अपनी जगह पर वापस लौटता दिख रहा है. शो शुरू से ही दर्शकों का फेवरेट है. रुपाली गांगुली ने इस शो से घर-घर में पहचान बनाई. शो 9वें हफ्ते एक बार फिर से ऊपर उठ गया है. इसने दूसरे नंबर पर जगह बनाई है. शो को 1.9 टीआरपी मिली है. (Photo- IMDb)

तुम से तुम तक

तुम से तुम तक4 / 11

शरद केलकर का रोमांटिक शो 'तुम से तुम तक' ने पिछले हफ्ते 'अनुपमा' को मात दे दिया था लेकिन 9वें हफ्ते में इसे रुपाली के शो ने पछाड़ दिआ है और ये इस बार तीसरे नंबर पर आ गया है. इसे 1.7 रेटिंग हासिल हुई है. (Photo- IMDb)

विज्ञापन

उड़ने की आशा

उड़ने की आशा5 / 11

टीवी सीरियल 'उड़ने की आशा' टीआरपी लिस्ट में चौथे नंबर पर है. इसे 1.6 रेटिंग मिली है. (Photo- IMDb)

नागिन 7

नागिन 76 / 11

प्रियंका चाहर चौधरी की टीआरपी में गिरावट आ गई थी. ऐसे में अब ये शो टॉप 5 में आ गया है. शो पांचवे नंबर पर बना हुआ है. इसे 1.6 रेटिंग मिली है. (Photo- IMDb)

विज्ञापन

ये रिश्ता क्या कहलता है

ये रिश्ता क्या कहलता है7 / 11

टीवी का फेमस शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' छठे नंबर पर है. इसे 1.6 रेटिंग मिली है. (Photo- IMDb)

गंगा माई की बेटियां

गंगा माई की बेटियां8 / 11

'गंगा माई की बेटियां' की टीआरपी में गिरावट दर्ज की गई है. सरगुन मेहता द्वारा प्रोड्यूस किया गया ये शो सातवें नंबर पर आ गया है, जिसे 1.6 रेटिंग मिली है. (Photo- IMDb)

विज्ञापन

वसुधा

वसुधा9 / 11

टीवी सीरियल 'वसुधा' इस लिस्ट में आठवें नंबर पर बना हुआ है, जिसे 1.5 रेटिंग मिली है. 'वसुधा' एक गांव की चुलबुली लड़की की कहानी है. (Photo- IMDb)

तारक मेहता का उल्टा चश्मा

तारक मेहता का उल्टा चश्मा10 / 11

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' दर्शकों का पसंदीदा शो है लेकिन इसकी टीआरपी खास नहीं है. शो नौवे नंबर पर है. इसकी रेटिंग 1.5 है. (Photo- IMDb)

विज्ञापन

लाफ्टर शेफ 3

लाफ्टर शेफ 311 / 11

कॉमेडियन भारती सिंह और शेफ हरपाल सिंह का कुकिंग शो 'लाफ्टर शेफ 3' काफी चर्चा में है. ओटीटी पर ये ट्रेंडिंग शो है. वहीं, टीवी पर इसकी टीआरपी गिर गई है और ये दसवें नंबर आ गया है. इसकी रेटिंग 1.4 है. (Photo- IMDb)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन