TV TRP This Week: टीआरपी लिस्ट में बड़ा उलट-फेर, 'नागिन' हुई पस्त, 'क्योंकि सास भी बहू थी' और 'अनुपमा' ने जमाई धाक
TV TRP This Week: 2026 के 10वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट भी जारी की जा चुकी है. बार्क इंडिया की टॉप 10 की लिस्ट में 'नागिन' तो पस्त हो गई है और इसमें बड़ा उलट-फेर देखने के लिए मिल रहा है. चलिए बताते हैं नंबर 1 पर किसने धाक जमाई है.

10वें हफ्ते की टीवी टीआरपी लिस्ट सामने आ गई है. इसमें बड़ा उलट-फेर देखने के लिए मिल रहा है. इसमें नंबर 1 की पोजिशन के लिए स्मृति ईरानी और रुपाली गांगुली के शो में घमासान टक्कर देखने के लिए मिल रही है. वहीं, 'नागिन' का बुरा हाल दिखाई दे रहे है.
क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2
2 / 11टीवी टीआरपी की लिस्ट में सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' 10वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में नंबर 1 पर बना हुआ है. शो में स्मृति ईरानी हैं और इसे दर्शकों से भरपूर प्यार मिल रहा है. इसकी रेटिंग 2.0 है.
अनुपमा
3 / 11रुपाली गांगुली का टीवी सीरियल 'अनुपमा' इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है. इस शो के जरिए रुपाली गांगुली ने घर-घर में पहचान बनाई है. 9वें हफ्ते से ये शो दूसरे नंबर पर बना हुआ है. इस वीक भी 'अनुपमा' 1.9 रेटिंग के साथ दूसरे नंबर पर है.
तुम से तुम तक
4 / 11टीवी सीरियल 'तुम से तुम तक' ने पिछले हफ्ते रुपाली गांगुली के शो को टक्कर दी थी. लेकिन इस हफ्ते ये शो तीसरे नंबर पर खिसककर आ गया है. इसे 1.8 रेटिंग मिली है.
तारक मेहता का उल्टा चश्मा
5 / 11वसुधा
6 / 11टीवी शो 'वसुधा' ने भी कमाल कर दिया है. पिछले हफ्ते ये शो 8वें नंबर पर था और इस हफ्ते ये शो पांचवे नंबर पर आ गया है. इसमें एक चुलबुली और गांव की लड़की की कहानी देखने के लिए मिली. इसकी रेटिंग 1.7 है.
गंगा माई की बेटियां
7 / 11टीवी सीरियल 'गंगा माई की बेटियां' की रेटिंग 1.7 है. सरगुन मेहता ने इस शो को प्रोड्यूस किया है और इस हफ्ते भी इसकी टीआरपी नीचे ही है.
उड़ने की आशा
8 / 11टीवी रियलिटी शो 'उड़ने की आशा' की रेटिंग में भी भारी गिरावट देखने के लिए मिली है. ये शो 8वें नंबर पर है और इसे 1.5 रेटिंग मिली है.
ये रिश्ता क्या कहलाता है
9 / 11टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' काफी पॉपुलर शो है, जिसे इस हफ्ते 1.5 रेटिंग मिली है और ये अभी तक सातवें नंबर पर है.
जगाधरी
10 / 11टीवी पर टेलीकास्ट हो रहा नया शो 'जगाधरी' की इस हफ्ते टीआरपी 1.4 है, जिसकी वजह से ये शो नौवे नंबर पर है.
नागिन 7
11 / 11इसके साथ ही टीवी शो 'नागिन 7' का इस हफ्ते बुरा हाल देखने के लिए मिला है. एकता कपूर के इस शो की टाआरपी लगातार गिर रही है और अब ये 10वें हफ्ते में 1.4 रेटिंग के साथ ही 10वें नंबर पर आ गया है.