Netflix पर आते ही 2 घंटे 23 मिनट की फिल्म ने उड़ाया गर्दा, हर सीन देख कांप उठेगी रूह; Top 2 में बनाई जगह

Netflix Trending Movie: नेटफ्लिक्स पर कई फिल्में ट्रेंड कर रही हैं. इन ट्रेंडिंग फिल्मों में नई और पुरानी फिल्में भी शामिल हैं. वहीं आज हम एक ऐसी फिल्म की बात कर रहे हैं जो नेटफ्लिक्स पर हाल ही में रिलीज हुई है और ये आते ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म में 'धुरंधर', 'बॉर्डर 2' और 'मर्दानी 3' जैसी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है. चलिए आपको भी बताते हैं हम किस फिल्म के बारे में बात कर रहे हैं.

tu yaa main trending Netflix
1 / 8

विज्ञापन

'तू या मैं' नेटफ्लिक्स पर कर रही ट्रेंड

'तू या मैं' नेटफ्लिक्स पर कर रही ट्रेंड2 / 8

नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड हो रही इस फिल्म का नाम शनाया कपूर और आदर्श गौरव की 'तू या मैं' है. इस फिल्म ने आते ही नेटफ्लिक्स पर दूसरे नंबर पर कब्जा कर लिया है. सोशल मीडिया पर भी ये फिल्म काफी वायरल हो रही है.

विज्ञापन

फिल्म की कहानी

फिल्म की कहानी3 / 8

फिल्म की कहानी की बात करें तो बेजॉय नाम्बियार के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में सर्वाइवल थ्रिलर देखने को मिलेगी. वहीं फिल्म की कहानी आला फ्लोपारा और मिस वैनिटी के इर्द-गिर्द घूमती है. दोनों ही सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर होते हैं.

दिलचस्प है स्टोरी

दिलचस्प है स्टोरी4 / 8

कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है वैसे-वैसे मिस वैनिटी और आला फ्लोपारा के बीच प्यार हो जाता है. दोनों एक-दूसरे को सपोर्ट भी करने लगते हैं. वहीं मिस वैनिटी की फैमिली आला फ्लोपारा को पसंद नहीं करती, हालांकि बाद में दोनों एक ट्रिप पर गोवा निकल पड़ते हैं.

विज्ञापन

'तू या मैं' में एक से बढ़कर एक ट्विस्ट

'तू या मैं' में एक से बढ़कर एक ट्विस्ट5 / 8

फिल्म की कहानी में ट्विस्ट तब आया जब दोनों एक 20 फीट वाले स्वीमिंग पूल में फंस जाते हैं और वहां से निकल ही नहीं पाते. इसके साथ ही उस स्विमिंग पूल में 2 मगरमच्छ भी आ जाते हैं और पूरी कहानी इसके इर्द-गिर्द ही घूमती है.

नेटफ्लिक्स पर करें बिंज वॉच

नेटफ्लिक्स पर करें बिंज वॉच6 / 8

नेटफ्लिक्स की इस ट्रेंडिंग फिल्म का हर सीन आपकी रूह कंपा देगा. वहीं कहानी में भी काफी ट्विस्ट एंड टर्न्स हैं जो आपको जरा भी बोर नहीं होने देंगे. फिल्म की कहानी जानने के लिए आपको ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर देखनी होगी.

विज्ञापन

फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म की स्टारकास्ट7 / 8

'तू या मैं' की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें शनाया कपूर और आदर्श गौरव लीड रोल में हैं. वहीं इन सितारों के साथ-साथ फिल्म में पारुल गुलाटी, क्षिति जोग, सोनाली कदम और अमृता श्रीनिवासन भी मुख्य भूमिका में हैं.

फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग

फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग8 / 8

शनाया कपूर की 'तू या मैं' की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो इस फिल्म को 8.2 रेटिंग मिली है. हालांकि ये फिल्म सिनेमाघरों में फ्लॉप हो गई थी, लेकिन ओटीटी पर आते ही ये फिल्म छा गई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन