करोड़ों की मालकिन है 43 साल की ये हसीना, जीती हैं लग्जरी लाइफ, अब खुद से 8 साल बड़े एक्टर से जुड़ रहा नाम, पहचाना?

South Actress: हिंदी सिनेमा की तरह साउथ की भी कई हसीनाएं ऐसी हैं, जो अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं. आज हम आपको एक ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बता रहे हैं, जो अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं.

Trisha Krishnan
1 / 7
Trisha Krishnan. image credit- social media

विज्ञापन

लग्जरी लाइफ जीती हैं तृषा कृष्णन

लग्जरी लाइफ जीती हैं तृषा कृष्णन2 / 7

साउथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन की यहां बात हो रही है. तृषा कृष्णन बेहद लग्जरी लाइफ जीती हैं. साथ ही एक्ट्रेस करोड़ों की मालकिन भी हैं. तृषा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं.

विज्ञापन

थलापति विजय संग जुड़ रहा नाम

थलापति विजय संग जुड़ रहा नाम3 / 7

तृषा कृष्णन 43 साल की हैं और अब उनका नाम उनसे 8 साल बड़े थलापति विजय के साथ जोड़ा जा रहा है. दोनों को लेकर रूमर्स हैं कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. हालांकि, दोनों ने ही इस पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है.

तृषा कृष्णन की नेटवर्थ

तृषा कृष्णन की नेटवर्थ4 / 7

तृषा कृष्णन की नेटवर्थ की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्ट्रेस के पास करीब 85 करोड़ रुपये की नेटवर्थ है. साथ ही तृषा, तमिल और तेलुगु सिनेमा की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं.

विज्ञापन

तृषा की फीस

तृषा की फीस5 / 7

तृषा की फीस की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार, एक्ट्रेस एक फिल्म के लिए करीब 10 से 12 करोड़ रुपये की फीस चार्ज करती हैं. तृषा एक लग्जरी लाइफ जीती हैं और उनके पास आलीशान बंगला और महंगी कारों का कलेक्शन है.

बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई

बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई6 / 7

बता दें कि तृषा ने चेन्नई में पढ़ाई पूरी करने के बाद बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई की थी. इसी दौरान उन्होंने मॉडलिंग में कदम रखा और कई विज्ञापनों में भी काम किया था. 1999 में एक्ट्रेस ने मिस मद्रास का खिताब अपने नाम किया था और फिर धीरे-धीरे को फिल्मों का हिस्सा बन गईं.

विज्ञापन

सुपरहिट फिल्में

सुपरहिट फिल्में7 / 7

तृषा ने अलग-अलग भाषाओं में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं. एक्ट्रेस की फिल्मों को लोगों का शानदार रिस्पॉन्स मिलता है और दर्शकों को उनकी एक्टिंग भी बेहद पसंद आती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन