Toxic Teaser Out: लेडीज एंड लेडीज...यश की Toxic के नए टीजर में हसीनाओं ने बिखेरा जलवा; रिलीज डेट हुई रिवील

Toxic Ladies Teaser Out: यश की अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक' का नया टीजर रिलीज हो चुका है. इस टीजर में फिल्म की हसीनाएं फुल एक्शन सीन्स में नजर आ रही हैं. हसीनाओं के लुक्स ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. रिलीज होते ही ये टीजर सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है.

Toxic teaser out.jpg
1 / 8

विज्ञापन

Toxic के टीजर में छाईं हसीनाएं

Toxic के टीजर में छाईं हसीनाएं2 / 8

टीजर में कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और नयनतारा एक्शन करती दिखाई दे रही हैं. इस टीजर को यश ने अपने इंस्टाग्राम पर खुद शेयर किया है और सभी हसीनाओं को टैग भी किया है. यहां देखें फिल्म का ट्रेलर

विज्ञापन

नयनतारा का अवतार

नयनतारा का अवतार3 / 8

यश की 'टॉक्सिक' के नए टीजर में सबसे पहले नयनतारा देखने को मिलती हैं. टीजर में ही नयनतारा बाइक चलाती नजर आ रही हैं. नयनतारा का एक्शन अवतार फैंस के दिल को छू गया है. फैंस उन्हें एक बार फिर एक्शन अवतार में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं.

कियारा आडवाणी का ग्लैमरस लुक

कियारा आडवाणी का ग्लैमरस लुक4 / 8

नयनतारा के बाद टीजर में कियारा आडवाणी की झलक देखने को मिली. स्वीमिंग पूल से बाहर निकलती हुईं कियारा बेहद ग्लैमरस लग रही हैं. वहीं कियारा की ब्यूटी भी निखर कर सामने आ रही है. टीजर में कियारा का लुक भी फैंस को खूब पसंद आ रहा है.

विज्ञापन

तारा सुतारिया का स्वैग

तारा सुतारिया का स्वैग5 / 8

तारा सुतारिया टीजर में फुल स्वैग में नजर आईं. एक्ट्रेस ब्लैक कलर के आउटफिट में बेहद बॉसी लगीं. वहीं मुंह में सिगरेट लगाए हुए तारा सुतारिया यश को निहारती नजर आईं. तारा का लुक भी काफी क्लासी लग रहा है.

रुक्मिनी वसंत का धांसू लुक

रुक्मिनी वसंत का धांसू लुक6 / 8

रुक्मिनी वसंत का लुक भी टीजर में बेहद क्लासी लग रहा है. व्हाइट कलर का आउटफिट पहने और हाथों में पिस्टल पकड़े रुक्मिनी तहलका मचा रही हैं. रुक्मिनी का लुक देखकर उनके फैंस भी काफी एक्साइटेड हो गए हैं.

विज्ञापन

हुमा कुरैशी का बोल्ड लुक

हुमा कुरैशी का बोल्ड लुक7 / 8

यश की टॉक्सिक में बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस हुमा कुरैशी भी नजर आ रही हैं. मुंह पर मास्क पहने हुमा कुरैशी काफी बोल्ड दिखाई दीं. हुमा काफी लंबे समय बाद 'टॉक्सिक' में एक्शन करती नजर आने वाली हैं.

कब रिलीज होगी 'टॉक्सिक'?

कब रिलीज होगी 'टॉक्सिक'?8 / 8

यश की 'टॉक्सिक' की रिलीज डेट भी सामने आ गई है. ये फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जजा रही है. वहीं खास बात ये है कि इस फिल्म को गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है. वहीं फैंस के बीच अब इस फिल्म को लेकर और ज्यादा एक्साइटमेंट बढ़ गई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन