‘धुरंधर 2’ नहीं…', इन 5 फिल्मों के ट्रेलर ने 24 घंटे में बटोरे करोड़ों व्यूज, नंबर-1 पर मौजूद है शाहरुख खान की ये फिल्म
रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर 2' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं. लेकिन आज हम आपको इस स्टोरी में उन 5 फिल्मों के ट्रेलर के बारे में बताएंगे, जिसे यूट्यूब पर 24 घंटे में सबसे ज्यादा व्यूज मिले हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक सभी फिल्मों के ट्रेलर यूट्यूब प्लेटफार्म पर रिलीज किए जाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं टॉप 5 फिल्म कौन सी हैं, जिसके ट्रेलर ने 24 घंटे में यूट्यूब पर खूब व्यूज बटोरे हैं. आज हम आपको इस स्टोरी में 5 फिल्मों के ट्रेलर के व्यूज के बारे में बताएंगे.
डंकी
2 / 7लिस्ट में पहले नंबर पर बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' का नाम शुमार है. इस फिल्म के ट्रेलर को लोगों को पसंद किया था. 'डंकी' फिल्म का ट्रेलर ने 24 घंटे में 58.50 मिलियन व्यूज बटोरे थे. इससे बात साफ हो जाती है कि किंग खान सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर नहीं बल्कि यूट्यूब पर भी दबदबा बनाते हैं.
स्काई फोर्स
3 / 7दूसरे नंबर पर बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार की फिल्म 'स्काई फोर्स' का ट्रेलर मौजूद है. अक्षय कुमार की इस फिल्म के ट्रेलर ने 24 घंटे में 57.7 मिलियन व्यूज बटोरे थे. इस फिल्म को लोगों ने खूब पसंद किया था.
वॉर 2
4 / 7लिस्ट में तीसरे नंबर पर बॉलीवुड के हैंडसम हंक ऋतिक रोशन नाम मौजूद है. बता दें कि ऋतिक रोशन की फिल्म 'वॉर 2' के ट्रेलर ने 24 घंटे में 54.4 मिलियन व्यूज मिले थे. हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर पाई थी.
आदिपुरुष
5 / 7चौथे नंबर पर साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास का नाम आता है. प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' के ट्रेलर को लोगों ने खूब पसंद किया था. इस फिल्म का ट्रेलर सिर्फ 24 घंटे में 52.2 मिलियन व्यूज कमाए थे. हालांकि प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी.
सिंघम अगेन
6 / 7पांचवें नंबर पर बॉलीवुड सिंघम अजय देवगन की फिल्म 'सिंघम अगेन' का नाम काबिज है. 'सिंघम अगेन' के ट्रेलर ने 24 घंटे में 51.95 मिलियन व्यूज मिले थे.
धुरंधर 2
7 / 7बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की मच अवेटेड फिल्म 'धुरंधर 2' का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है. इस फिल्म के ट्रेलर को 2 दिनों 51 मिलियन व्यूज मिले हैं. आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देेने वाली है.