रोमांटिक से लेकर हॉरर तक... इस हफ्ते थिएटर में आएंगी ये फिल्में, भूलकर भी ना करें मिस
Theater Release: ओटीटी से लेकर थिएटर तक हर हफ्ते कुछ ना कुछ रिलीज होता ही रहता है. इस बीच हम आपको बता रहे हैं कि इस वीक थिएटर में क्या-क्या रिलीज होने वाला है. आइए जानते हैं इस हफ्ते के थिएटर रिलीज के बारे में...

थिएटर रिलीज
2 / 6इस हफ्ते थिएटर में मनोरंजन का तगड़ा डोज मिलने वाला है. इस वीक सिनेमाघरों में हॉरर से लेकर रोमांटिक फिल्में दस्तक देने वाली हैं.
गिन्नी वेड्स सनी 2
3 / 6इस हफ्ते थिएटर में रिलीज होने वाली फिल्मों की बात करें तो इस वीक सिनेमाघरों में 'गिन्नी वेड्स सनी 2' रिलीज होने वाली है. ये एक रॉमांटिक-कॉमेडी फिल्म है, जो 24 अप्रैल को रिलीज की जाएगी. इस फिल्म में अविनाश तिवारी और मेधा शंकर लीड रोल में हैं.
द वॉर्डरोब
4 / 6फिल्म 'द वॉर्डरोब' भी इस लिस्ट में शामिल है. ये फिल्म 24 अप्रैल को थिएटर्स में रिलीज की जाएगी. ये एक हॉरर फिल्म है, जिसकी रिलीज का लोगों को बेसब्री से इंतजार है.
माइकल
5 / 6फिल्म 'माइकल' एक बायोपिक है, जो आज यानी 23 अप्रैल को इंडिया और 24 अप्रैल को दुनियाभर में रिलीज हो रही है. हालांकि, इस फिल्म की रिलीज से पहले जमकर विवाद हो चुका है.
भूत बंगला
6 / 6गौरतलब है कि इन दिनों थिएटर में 'भूत बंगला' और 'धुरंधर 2' भी मौजूद है. दोनों फिल्मों को दर्शकों का प्यार मिल रहा है. इस बीच अब नई फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर आने को बेकरार हैं.