ISIS के खौफ से भरी है 7 एपिसोड वाली ये स्पाई थ्रिलर सीरीज, IMDb रेटिंग के साथ क्लाइमेक्स उड़ा देगा होश

OTT प्लेटफॉर्म पर तीन साल पहले एक ऐसी वेब सीरीज आई थी, जिसमें ISIS का खतरनाक खौफ देखने को मिला था. अगर आपने यह सीरीज अभी तक नहीं देखी है, तो आप इस सीरीज को जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं. यह सीरीज आपको बिलकुल भी बोर नहीं होने देगी यह पूरे टाइम आपको बांधे रखती है. चलिए जानते हैं इस सीरीज के बारे में.

The Freelancer
1 / 5

आज के दौर में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सीरीज देखना हर किसी को काफी ज्यादा पसंद आता है. लोग थिएटर में जाकर फिल्में देखना काफी कम पसंद करते हैं. लेकिन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्म और सीरीज देखना नहीं भूलते हैं. आज हम एक ऐसी स्पाई-थ्रिलर सीरीज लेकर आए हैं, जिसमे आपको सस्पेंस के साथ दमदार एक्शन भी देखने को मिलने वाला है.  

विज्ञापन

द फ्रीलांसर किस ओटीटी पर देखें

द फ्रीलांसर किस ओटीटी पर देखें2 / 5

हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं. यह सीरीज जियो हॉटस्टार पर आए दिन ट्रेंड करती रहती है. इस वेब सीरीज को तीन साल पहले रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था. इस सीरीज में आपको ISIS का खतरनाक खेल भी देखने को मिलने वाला है.

विज्ञापन

द फ्रीलांसर कब हुई रिलीज

द फ्रीलांसर कब हुई रिलीज3 / 5

हम जिस सीरीज की बात कर रहे हैं, उसका टाइटल 'द फ्रीलांसर' है. इस सीरीज में अविनाश दामोदरन कामथ का किरदार मोहित रैना ने निभाया है. सीरीज की कहानी की बात करें, तो इसमें दिखाया गया है अविनाश अपने दोस्त की बेटी आलिया को बचाने के लिए एक मिशन पर निकल जाता है.

द फ्रीलांसर कहानी

द फ्रीलांसर कहानी4 / 5

दरअसल, अविनाश की दोस्त की बेटी आलिया खूंखार आतंकी संगठन आईएसआईएस के चंगुल में बुरी तरह फंस जाती है, जिसे निकालने के लिए अविनाश ISIS के गढ़ सीरिया पहुंच जाता है. हम आपको सीरीज का स्पॉइलर नहीं बताएंगे वरना आपको यह सीरीज देखने में मजा नहीं आएगा.

विज्ञापन

द फ्रीलांसर

द फ्रीलांसर5 / 5

'द फ्रीलांसर' का निर्देशन नीरज पांडे ने किया है. इस सीरीज में सुशांत सिंह, आयशा रजा मिश्रा और नवनीत मलिक ने अहम किरदार निभाया है, जो लोगों को काफी ज्यादा पसंद आया है. अगर आपने अभी तक यह सीरीज नहीं देखी है, तो आप इसे जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं. यह सीरीज महज 7 एपिसोड की है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन