2 घंटे 30 मिनट की ये एक्शन-थ्रिलर फिल्म, जो बॉक्स ऑफिस पर हुई फुस, लेकिन OTT पर मचाया धमाका

Nithiin Thammudu On OTT: कुछ फिल्में बड़े पर्दे पर कमाल नहीं कर पातीं, लेकिन OTT पर आते ही यही फिल्में धमाल मचा देती हैं. अगर आपको भी एक्शन-थ्रिलर फिल्में देखने का शौक है, तो ये फिल्म आपके लिए पर्फेक्ट साबित हो सकती है.

Thammudu OTT
1 / 9
Thammudu OTT

विज्ञापन

2 / 9

कुछ फिल्में बड़े पर्दे पर कमाल नहीं कर पातीं, लेकिन OTT पर आते ही यही फिल्में धमाल मचा देती हैं. इनके अंदर पोटेंशियल तो होता है, बस सही ऑडियंस तक फिल्म पहुंचने की देर होती है. ऐसी ही इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर तो नहीं कुछ कमाया, लेकिन OTT पर बवाल मचा दिया.

विज्ञापन

3 / 9

ऐसी ही एक फिल्म है थम्मुडु. यह तेलुगु एक्शन-थ्रिलर फिल्म करीब 2 घंटे 31 मिनट लंबी है. थिएटर में यह बुरी तरह फ्लॉप रही, लेकिन OTT पर इसे बहुत पसंद किया गया. फिल्म में नितिन मुख्य भूमिका में हैं. कहानी एक भाई की है, जो अपनी बहन की रक्षा के लिए हर हद पार कर देता है.

4 / 9

इस फिल्म की कहानी में एक फैक्ट्री में बड़ा हादसा होता है, जो कई परिवारों को प्रभावित करता है. भाई अपनी बहन और परिवार को बचाने के लिए एक खतरनाक मिशन पर निकलता है. इसमें एक्शन, इमोशन और थ्रिलर का अच्छा मिश्रण है. भाई-बहन का रिश्ता फिल्म का मुख्य आकर्षण है.

विज्ञापन

5 / 9

यह फिल्म 4 जुलाई 2025 को रिलीज हुई. इसका बजट करीब 70-75 करोड़ था, लेकिन थिएटर में सिर्फ 8-9 करोड़ कमाए. इतनी कम कमाई ने निर्माता और निर्देशक दोनों का हौंसला तोड़ दिया. लेकिन इस फिल्म की कहानी में दम था.

6 / 9

पहले दिन भीड़ नहीं आई. रिव्यूज मिक्स्ड से नेगेटिव रहे. लोग बोले कि स्क्रिप्ट कमजोर है, ड्रामा ज्यादा है और लंबाई के कारण बोरिंग लगती है. नितिन की पिछली कई फिल्में भी फ्लॉप हो चुकी थीं, इसलिए उम्मीदें कम थीं. नतीजन फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर घाटा हुआ.

विज्ञापन

7 / 9

थिएटर पर फिल्म फ्लॉप होने के बाद इस फिल्म को OTT पर रिलीज किया गया. Netflix and Jio Hotstar जैसे प्लेटफॉर्म्स पर इस फिल्म को कई लोगों ने देखा. इसके इमोशनल और म्यूजिक ने लोगों का दिल जीत लिया.

8 / 9

फिल्म के एक्शन सीक्वेंस काफी मजेदार लगे. लोगों ने थिएटर में ना सही, लेकिन मोबाइल और टीवी में इस फिल्म को खूब देखा. भाई-बहन का खास संबंध लोगों को बहुत पसंद आया.

विज्ञापन

9 / 9

अगर आपको तेज एक्शन, फैमिली इमोशन और थ्रिलर पसंद है, तो थम्मुडु ट्राई कर सकते हैं. थिएटर में फ्लॉप होने के बावजूद OTT ने इसे नई जिंदगी दी. नितिन के फैंस के लिए यह अच्छा ऑप्शन है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन