कब रिलीज होगी थलपति विजय के बेटे Jason Sanjay की Sigma? डेब्यू फिल्म ने बढ़ाई ऑडियंस की एक्साइटमेंट

Thalapathy Vijay Son Jason Sanjay Debut Movie: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और एक्टर विजय थलपति के बेटे जेसन संजय भी फिल्मों की दुनिया में कदम रख चुके हैं. जेसन संजय के निर्देशन में बन रही उनकी डेब्यू फिल्म 'सिग्मा' की रिलीज डेट सामने आ गई है. अब फैंस इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. चलिए जानते हैं फिल्म कब रिलीज होगी?

jason sanjay sigma
1 / 7

विज्ञापन

जेसन संजय की डेब्यू फिल्म

जेसन संजय की डेब्यू फिल्म2 / 7

जेसन संजय 'सिग्मा' फिल्म से फिल्म इंडस्ट्री में डायरेक्शन की दुनिया में कदम रख रहे हैं. जेसन की इस फिल्म की घोषणा पहले ही हो गई थी, वहीं अब ये फिल्म रिलीज होने के लिए भी तैयार है और फैंस के बीच फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट तेज हो गई है.

विज्ञापन

कब रिलीज होगी 'सिग्मा'?

कब रिलीज होगी 'सिग्मा'?3 / 7

थलपति विजय के लाडले जेसन संजय की ये फिल्म 31 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस तमिल एक्शन फिल्म का ऑडियंस को काफी लंबे समय से इंतजार है, जो अब जुलाई में खत्म होने जा रहा है.

कौन है लीड एक्टर?

कौन है लीड एक्टर?4 / 7

'सिग्मा' को जेसन संजय सिर्फ डायरेक्ट कर रहे हैं, वहीं इस फिल्म में लीड रोल संदीप किशन निभा रहे हैं. मेकर्स ने जब से फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया है तभी से फैंस इस फिल्म की रिलीज डेट का इंतजार करने लगे थे.

विज्ञापन

कॉमेडी और एक्शन का कॉम्बिनेशन

कॉमेडी और एक्शन का कॉम्बिनेशन5 / 7

जेसन संजय के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म में ऑडियंस को एक्शन, कॉमेडी और सस्पेंस से भरपूर सीन्स देखने को मिलेंगे. सोशल मीडिया पर भी इस फिल्म के टीजर की काफी तारीफ की गई.

'सिग्मा' फिल्म की स्टारकास्ट

'सिग्मा' फिल्म की स्टारकास्ट6 / 7

जेसन संजय की इस फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें और भी बड़े-बड़े सितारे नजर आने वाले हैं. फिल्म में फरिया अब्दुल्ला, राजू सुंदरम, संपत राज, शिव पंडित, योग जापी, शीला राजकुमार, कमलेश और किरण कोंडा अहम भूमिका में हैं.

विज्ञापन

आखिरी चरण में है फिल्म

आखिरी चरण में है फिल्म7 / 7

फिल्म फिलहाल पोस्ट प्रोडक्शन के आखिरी चरण में है. वहीं अब मेकर्स इस फिल्म के सेंसर सर्टिफिकेट मिलने का इंतजार कर रहे हैं. जैसे ही सर्टिफिकेट मिलेगा इस फिल्म को 31 जुलाई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया जाएगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन