धुआंधार एक्शन, दमदार कहानी और हाई-वोल्टेज ड्रामा से भरी Thalapathy Vijay की ये 8 फिल्में, जिनके क्लाइमैक्स देख उड़ जाएंगे होश

Thalapathy Vijay Best Action Movies: थलपति विजय ने कई हिट फिल्में दी हैं. आज हम उन चुनिंदा मूवीज की बात करेंगे, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया. इनकी कहानी और एक्शन दोनों ने ही दर्शकों के दिल जीते हैं.

Thalapathy Vijay Super hit Movies
1 / 9
Thalapathy Vijay Super hit Movies

Thalapathy Vijay Best Action Movies: थलपति विजय ने कई हिट फिल्में दी हैं. आज हम उन चुनिंदा मूवीज की बात करेंगे, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया. इनकी कहानी और एक्शन दोनों ने ही दर्शकों के दिल जीते हैं.  

विज्ञापन

Leo

Leo 2 / 9

साल 2023 में रिलीज हुई यह फिल्म लोकेश कनगराज के 'Lokesh Cinematic Universe' (LCU) का हिस्सा है, जिसमें हाई-वोल्टेज ड्रामा दिखाया गया है. फिल्म का क्लाइमैक्स जब 'विक्रम' (कमल हासन) के साथ जुड़ता है, तो फैंस के होश उड़ जाते हैं.

विज्ञापन

Master

Master3 / 9

साल 2021 में रिलीज हुई इस फिल्म में विजय ने एक शराबी प्रोफेसर की भूमिका निभाई है जो सुधार गृह के बच्चों को बचाता है. फिल्म के अंत में विजय और विजय सेतुपति के बीच की शारीरिक भिड़ंत (Face-off) जबरदस्त सिनेमाई अनुभव देती है.

Mersal

Mersal4 / 9

साल 2017 में रिलीज हुई इस फिल्म में विजय ने इसमें ट्रिपल रोल निभाया है. इसमें फिल्म का क्लाइमैक्स मेडिकल माफिया का पर्दाफाश करता है, जहाँ जादूगर विजय का आखिरी ट्विस्ट दर्शकों को तालियाँ बजाने पर मजबूर कर देता है.

विज्ञापन

Kaththi

Kaththi5 / 9

साल 2014 में रिलीज हुई ए.आर. मुरूगादोस की इस फिल्म में विजय ने डबल रोल निभाया है. इसके क्लाइमैक्स में जब एक अपराधी बना हीरो किसानों के लिए खुद को सरेंडर करता है, तो वह सीन रोंगटे खड़े कर देता है.

Thuppakki

Thuppakki6 / 9

साल 2012 में रिलीज हुई इस फिल्म में एक आर्मी ऑफिसर की कहानी स्लीपर सेल्स को खत्म करने पर आधारित है. फिल्म के अंत में जहाज (Ship) पर विजय और विलेन (विद्युत जामवाल) की आमने-सामने की जंग बेहद रोमांचक है.

विज्ञापन

Pokkiri

Pokkiri7 / 9

साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म Pokkiri ने काफी सुर्खियां बटोरी थी. प्रभु देवा द्वारा निर्देशित इस फिल्म का असली 'गेम चेंजर' इसका क्लाइमैक्स ही है. फिल्म के आखिरी 15 मिनट में विजय की असली पहचान का खुलासा आज भी सबसे बड़े ट्विस्ट्स में गिना जाता है.

Theri

Theri8 / 9

साल 2016 रिलीज हुई यह फिल्म एक पूर्व पुलिस अधिकारी पर आधारित है, जो अपनी बेटी को बचाने की जंग क्लाइमैक्स में विलेन को जो 'सजा' विजय देते हैं, वह ड्रामा और एक्शन का परफेक्ट मेल है.

विज्ञापन

Ghilli

Ghilli9 / 9

साल 2004 में रिलीज हुई इस फिल्म में विजय के साथ तृषा कृष्णन के साथ जबरदस्त जोड़ी दिखी, जिसका क्लाइमैक्स कबड्डी मैच और विलेन (प्रकाश राज) के साथ पीछा करने वाले एक्शन से भरपूर है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन