तारक मेहता शो में एंट्री लेगा ये नया किरदार, गोकुलधाम में आएगा बड़ा सरप्राइज

सब टीवी का सबसे पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा पिछले 18 सालों से लोगों का मनोरंजन करता आ रहा है. इस शो के हर किरदार ने अपनी एक अलग जगह बनाई है. हालांकि, इस शो से कई कलाकारों ने दूरी बना ली है. लेकिन यह शो आज भी दर्शकों को खूब पसंद आता है.

tarak mehta
1 / 6

सब टीवी का सबसे पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा पिछले 18 सालों से लोगों का मनोरंजन करता आ रहा है. इस शो के हर किरदार ने अपनी एक अलग जगह बनाई है. हालांकि, इस शो से कई कलाकारों ने दूरी बना ली है. लेकिन यह शो आज भी दर्शकों को खूब पसंद आता है.

विज्ञापन

तारक मेहता का उल्टा चश्मा सब टीवी

तारक मेहता का उल्टा चश्मा सब टीवी2 / 6

सब टीवी का पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा इन दिनों काफी चर्चा में बना हुआ है. शो इस बार किसी विवाद के कारण नहीं बल्कि शो होने वाली नई एंट्री के कारण सुर्खियां बटोर रही है. तारक मेहता शो में कुछ समय पहले ही एक नए परिवार की एंट्री की गई थी, जिसे एक साड़ी विक्रेता के किरदार के तौर पर तैयार किया गया था.

विज्ञापन

तारक मेहता का उल्टा चश्मा

तारक मेहता का उल्टा चश्मा 3 / 6

हालांकि, शो में नए परिवार को सही से पेश नहीं किया गया था, जिसकी वजह से दर्शक भी उन्हें देखने में कोई खास रुचि नहीं दिखा रहे थे. यही कारण है कि अब फिल्म के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी ने एक बड़ा कदम उठाया है.

रूपा रतन साड़ी शॉप

रूपा रतन साड़ी शॉप4 / 6

आपको बता दें कि तारक मेहता शो में ‘मोती’ नाम के एक किरदार की एंट्री होने वाली है, जो ‘रूपा रतन साड़ी शॉप’ का मैनेजर के तौर पर नजर आने वाला है. मोती का किरदार हार्दिक सांगानी निभाने वाले हैं, जिन्होंने पहले फिल्म  ‘तान्हाजी’ और शो ‘‘थपकी प्यार की’ में नजर आ चुके हैं.

विज्ञापन

तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में होगी नई एंट्री

तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में होगी नई एंट्री5 / 6

दरअसल, इस बात की जानकारी हार्दिक सांगानी ने दिया है. उन्होंने कहा कि जब असित कुमार मोदी का कॉल आया, तो मैने फौरन शो के लिए हां कर दी. हार्दिक ने कहा की मुझे उम्मीद है कि तारक मेहता के दर्शक मोती को भी काफी पसंद करेंगे और उसे भी उतना ही प्यार देंगे, जितना बाकी किरदारों को करते हैं.

गोकुलधाम में नया सरप्राइज

गोकुलधाम में नया सरप्राइज6 / 6

हालांकि, अब देखना दिलचस्प होगा कि मोती का किरदार लोगों को कितना पसंद आता है. आप भी 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' देखते हैं, तो अब आपको गोकुलधाम में नया सरप्राइज मिलने वाला है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन