800 करोड़ का दांव, किसके हिस्से आया 25 पर्सेंट का मुनाफा? Raaka के स्टार्स पर मेकर्स ने पानी की तरह बहाया पैसा

Raaka Film Starcast Fee: अल्लू अर्जुन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'राका' पर पानी की तरह पैसा बहाया जा रहा है. फिल्म का ना सिर्फ बजट तगड़ा है बल्कि मेकर्स ने स्टार्स पर भी जमकर पैसा लगाया है.

Raaka
1 / 7
Raaka. image credit- social media

विज्ञापन

राका

राका2 / 7

फिल्म 'राका' के बजट की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म का बजट 700-800 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. वहीं, फिल्म के कुल बजट का 25 फीसदी हिस्सा अल्लू अर्जुन बतौर फीस वसूल कर रहे हैं.

विज्ञापन

अल्लू अर्जुन

अल्लू अर्जुन3 / 7

फिल्म 'राका' में सबसे ज्यादा फीस अल्लू अर्जुन ने ली है. डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट के अनुसार, तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को फिल्म ‘राका’ के लिए 175 करोड़ रुपये की भारी-भरकम फीस दी जा रही है.

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण4 / 7

वहीं, फिल्म की लिए दीपिका पादुकोण की फीस की बात करें तो इस फिल्म के लिए उन्हें 25 करोड़ रुपये मिल रहे हैं, जो अल्लू अर्जुन के मुकाबले सात गुना कम है.

विज्ञापन

रश्मिका मंदाना

रश्मिका मंदाना5 / 7

इस फिल्म में रश्मिका मंदाना भी अहम किरदार में नजर आने वाली हैं. फिल्म के लिए रश्मिका मंदाना को लगभग 5 करोड़ रुपये मिल रहे हैं. हालांकि, किसी भी स्टार की फीस की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और ना ही न्यूज24 इसका दावा करता है.

फिल्म का पोस्टर

फिल्म का पोस्टर6 / 7

हाल ही में फिल्म 'राका' का पोस्टर रिलीज किया गया है, जिसमें अल्लू अर्जुन बेहद खूंखार लुक में नजर आ रहे हैं. फैंस को ये पोस्टर बेहद पसंद आया है.

विज्ञापन

राका

राका7 / 7

इसके अलावा फिल्म में सिर्फ अल्लू अर्जुन, दीपिका पादुकोण और रश्मिका मंदाना ही नहीं बल्कि कई और सितारे भी अहम भूमिकाओं में नजर आ सकते हैं. इसका पता समय के साथ लगेगा कि फिल्म में और कौन-कौन होगा?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन