'कुत्ते की चेन से बाप को पीटा...', The 50 के कंटेस्टेंट ने किया बड़ा खुलासा; जानें क्यों उठाया था ये कदम
The 50 Fame Contestant: 'स्प्लिट्सविला सीजन 2' और The 50 फेम सिद्धार्थ भारद्वाज इन दिनों चर्चाओं में बने हुए हैं. हाल ही में एक्टर ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बड़ा खुलासा किया है. सिद्धार्थ भारद्वाज ने बताया कि उन्होंने अपने पिता को कुत्ते की चेन से पीटा है. सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ भारद्वाज का ये बयान काफी वायरल हो रहा है. चलिए आपको भी बताते हैं सिद्धार्थ भारद्वाज ने क्या कुछ कहा?

सिद्धार्थ भारद्वाज ने इन शोज से बनाई पहचान
2 / 6सिद्धार्थ भारद्वाज 'स्प्लिट्सविला सीजन 2' और The 50 में अपने गेम से ऑडियंस का दिल जीत चुके हैं. वहीं The 50 ने एक्टर की पब्लिसिटी में चार चांद लगा दिए और वो फैंस के दिल पर भी छा गए. सोशल मीडिया पर भी वो काफी वायरल हैं.
इंटरव्यू में किया पर्सनल लाइफ से जुड़ा खुलासा
3 / 6हाल ही में सिद्धार्थ भारद्वाज ने सिद्धार्थ कनन को एक इंटरव्यू दिया है. इसमें उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में डिस्कस किया. सिद्धार्थ ने इस दौरान अपने पिता को पीटने के बारे में बातें की. सिद्धार्थ ने कहा कि उनके पिता उन्हें, उनकी बहन और उनकी मां को बुरी तरह पीटते थे.
16 साल की उम्र में आया गुस्सा
4 / 6सिद्धार्थ ने आगे कहा कि जब मैं 16 साल का था तो मैंने उन्हें कुत्ते की चेन से मारा था. वो मेरी मॉम को बहुत पीटते थे, लेकिन उस दौरान काफी ज्यादा हो गया था और मुझे अंदर से लगा कि अगर मैंने इसे नहीं रोका तो ये कभी रुकेगा ही नहीं.
बाप को पीटा
5 / 6सिद्धार्थ ने आगे कहा कि मैं अंदर गया और मैंने अपने कुत्ते की चेन निकालकर अपने बाप को मारा. फिर जब सब सही हो गया था तो मुझे मेरा पिता ने कहा कि मेरा लड़का बड़ा हो गया है. सिद्धार्थ ने कहा कि उनको खुद महसूस हुआ कि अब मेरा लड़का बड़ा को गया है और इसके अंदर जान आ गई है.
The 50 फेम एक्टर ने सुनाया किस्सा
6 / 6The 50 फेम एक्टर ने कहा कि मेरा बाप बहुत स्ट्रॉन्ग था. उनको कभी दर्द नहीं होता था. जब वो मरे थे तब भी उन्हें कोई दर्द नहीं हुआ. दारू पी, खाना खाया, सोने गया और कार्डियक अरेस्ट से मर गया. अब सोशल मीडिया पर सिद्धार्थ का ये बयान धड़ल्ले से वायरल हो रहा है.