Samay Raina की YouTube वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, 15 घंटे में 5.6 मिलियन पार हुए व्यूज, किए कई खुलासे
Samay Raina Recent YouTube Video: मशहूर कॉमेडियन Samay Raina ने हाल ही में YouTube पर नया वीडियो निकाला. इसमें उन्होंने अपने 'इंडियाज गॉट लेटेंट' (India's Got Latent) के दौरान हुए विवाद को लेकर खुलकर बात की. यह वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है, जिसमें उन्होंने उस कठिन समय के बारे में कई बातें बताईं.

मशहूर कॉमेडियन Samay Raina ने हाल ही में YouTube पर नया वीडियो निकाला. इसमें उन्होंने अपने 'इंडियाज गॉट लेटेंट' (India's Got Latent) के दौरान हुए विवाद को लेकर खुलकर बात की. यह वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है, जिसमें उन्होंने उस कठिन समय के बारे में कई बातें बताईं.
कॉमेडियन समय रैना
2 / 9कॉमेडियन समय रैना पिछले साल काफी सुर्खियों में छाए हुए थे. उनके 'इंडियाज गॉट लेटेंट' (India's Got Latent) शो में हुए विवाद के बाद वे 14 महीने तक बिल्कुल स्टेंडअप से दूर चले गए थे. लेकिन अब उन्होंने फिर धमाकेदार कमबैक किया है.
समय रैना की YouTube वीडियो
3 / 9समय रैना ने हाल ही में YouTube पर अपनी नई वीडियो "Still Alive" डाली, जिसमें उन्होंने उस कंट्रोवर्सी के दौरान हुए पीछे के स्ट्रगल को बताया. यह वीडियो उनके फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज थी.
वीडियो ने तोड़ दिए रिकॉर्ड
4 / 9वीडियो अपलोड होते ही इंटरनेट पर तहलका मच गया. सिर्फ 15 घंटे में इस वीडियो के व्यूज 5.6 मिलियन से ज्यादा हो गए. लोग इसे बार-बार देख रहे हैं और शेयर कर रहे हैं. लाइक्स की संख्या भी लाखों में पहुंच गई.
वीडियो में बताया अपना स्ट्रगल
5 / 9समय ने इस वीडियो में मजाकिया अंदाज में 'इंडियाज गॉट लेटेंट' (India's Got Latent) के दौरान हुए विवाद के पीछे से जुड़ी कई कहानियां शेयर की, जिसमें उन्होंने अपने जीवन के सबसे मुश्किल के दौर के बारे में बताया. इस दौरान कॉमेडियन इमोशनल भी हुए.
फैंस का रिएक्शन
6 / 9समय ने इस यूट्यूब वीडियो में अपने फैंस को अपनी पूरी भावनाएं बताई, जिसमें उन्होंने अपने डर से लेकर ताकत को शब्दों के द्वारा लोगों तक पहुंचाया. समय की इस कहानी से लोग काफी भावुक हुए और उनके सपोर्ट में उतर गए.
क्या था वीडियो में खास?
7 / 9समय ने कहा कि वे सिर्फ लोगों को हंसाने के लिए काम करते हैं. विवाद के बाद उन्होंने शो के सभी एपिसोड हटा दिए थे. अब इस नई स्पेशल में वे मजबूत वापसी कर रहे हैं. वीडियो में उन्होंने अपने फैंस को धन्यवाद दिया और आगे की प्लानिंग भी बताई.
प्रतिक्रियाओं पर तंज कसा
8 / 9IGL विवाद के दौरान कई लोगों ने बयानबाजी की, जिसमें मुकेश खन्ना और सुनील पाल जैसे सिलेब्रिटीज भी शामिल थे. समय ने उन पर भी तंज कसा और मजाकिया अंदाज में उस चीज को "अतिशयोक्तिपूर्ण" (Disproportionate) बताया.
वीडियोज डिलीट करने के कारण
9 / 9समय में इस वीडियो में बताया कि स समय की स्थिति को संभालना उनके लिए कठिन हो गया था, जिसके कारण उन्हें अपने चैनल से 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के सभी एपिसोड्स हटाने पड़े थे. लेकिन यह करना उनके लिए बेहद कठिन था. फैंस पूरी तरह से समय के साथ है और उनको खूब शाबाशी दे रहे हैं.