Salman Khan की फिल्म ‘मातृभूमि’ पर सेंसर ने लगाई रोक, क्या सच में बैन हुई फिल्म? मेकर्स ने बताया सच

Salman Khan Upcoming Film: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'मातृभूमि' एक बार फिर से चर्चा में आ गई है. हाल ही में सुनने में आया है कि फिल्म को सेंसर बोर्ड ने बैन कर दिया है, जिस पर अब मेकर्स का रिएक्शन आ गया है. आइए जानते हैं कि इस मामले पर मेकर्स का क्या कहना है?

Maatrubhumi
1 / 7
Maatrubhumi. image credit- social media

विज्ञापन

सलमान खान फिल्म्स ने शेयर किया पोस्ट

सलमान खान फिल्म्स ने शेयर किया पोस्ट2 / 7

दरअसल, सलमान खान फिल्म्स ने शनिवार की दोपहर को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की. इस पोस्ट में फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर एक नई जानकारी शेयर की गई है. पोस्ट में उन खबरों का खंडन किया गया है, जिनमें कहा गया है कि सेंसर बोर्ड ने फिल्म का सर्टिफिकेशन रोक दिया है.

विज्ञापन

पोस्ट में क्या लिखा

पोस्ट में क्या लिखा3 / 7

इस पोस्ट में लिखा गया है कि ऐसे सभी दावे गलत हैं, जिनमें कहा गया है कि 'मातृभूमि' को सेंसर बोर्ड से जुड़ी किसी समस्या का सामना करना पड़ा है या इसके सर्टिफिकेशन को रोक दिया गया है.

बोर्ड के पास अभी तक नहीं गई फिल्म

बोर्ड के पास अभी तक नहीं गई फिल्म4 / 7

पोस्ट में आगे लिखा गया है कि फिल्म को अभी तक सर्टिफिकेशन के लिए सेंसर के पास नहीं भेजा गया है और इसलिए ऐसी खबरें पूरी तरह से बेबुनियाद हैं.

विज्ञापन

गलत जानकारी ना फैलाने की अपील

गलत जानकारी ना फैलाने की अपील5 / 7

इसी के साथ इस पोस्ट में लिखा है कि हम लोगों से अनुरोध करते हैं कि वे बिना पुष्टि की गई जानकारी ना फैलाएं. फिल्म से जुड़ी कोई भी आधिकारिक जानकारी सलमान खान फिल्म्स द्वारा केवल उनके आधिकारिक चैनलों के माध्यम से ही साझा की जाएगी.

फिल्म मातृभूमि

फिल्म मातृभूमि6 / 7

सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' की अगर बात करें तो ये एक देशभक्ति से भरी फिल्म होगी. इसमें सलमान खान एक आर्मी ऑफिसर का रोल निभाएंगे. फिल्म में उनके अपोजिट अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह हैं.

विज्ञापन

इसी साल होगी रिलीज

इसी साल होगी रिलीज7 / 7

फिल्म की रिलीज की बात करें तो इस फिल्म को इसी साल अगस्त के महीने में रिलीज किया जाएगा. फिल्म 'मातृभूमि' के डायरेक्टर अपूर्व लाखिया हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन