अजय देवगन की 'बहू', जो बनी सलमान खान की एक्ट्रेस; फिर अपनाया इस्लाम और हो गईं गायब

Salman Khan Actress Filmy Career: बॉलीवुड में कई ऐसी एक्ट्रेस रही हैं जिन्होंने अपने करियर के पीक पर बॉलीवुड से संन्यास ले लिया. आज हम एक ऐसी ही एक्ट्रेस की बात करने जा रहे हैं जो अजय देवगन से लेकर सलमान खान तक के साथ काम कर चुकी हैं. लेकिन इसके बाद भी उन्होंने बॉलीवुड छोड़ने का फैसला किया. चलिए जानते हैं आखिर हम किस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं?

Salman Khan Actress Filmy Career
1 / 9

विज्ञापन

सलमान खान की एक्ट्रेस

सलमान खान की एक्ट्रेस2 / 9

हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं ये कोई और नहीं बल्कि सलमान खान की एक्ट्रेस आयशा टाकिया हैं. आयशा ने अपने करियर की शुरुआत 'टार्जन: द वंडर कार' से की थी. इस फिल्म में एक्ट्रेस ने अजय देवगन की बहू का किरदार निभाया था.

विज्ञापन

अजय देवगन संग भी कर चुकीं काम

अजय देवगन संग भी कर चुकीं काम3 / 9

साल 2004 में रिलीज हुई 'टार्जन: द वंडर कार' के बाद से आयशा टाकिया बॉलीवुड में छा गई थीं. इस फिल्म में एक्ट्रेस के साथ वत्सल सेठ भी लीड रोल में नजर आए थे. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी.

इन फिल्मों से बनाई पहचान

इन फिल्मों से बनाई पहचान4 / 9

'टार्जन: द वंडर कार' के बाद से ही आयशा टाकिया फेमस हो गई थीं. इस फिल्म के बाद एक्ट्रेस ने 'सोचा न था', 'सलाम-ए-इश्क', 'वांटेड' और 'पाठशाला' जैसी फिल्मों में काम कर ऑडियंस के दिलों में अपनी जगह बनाई.

विज्ञापन

सलमान खान संग हिट रही जोड़ी

सलमान खान संग हिट रही जोड़ी5 / 9

सलमान खान के साथ 'सलाम-ए-इश्क' और 'वांटेड' जैसी फिल्मों में एक्ट्रेस के करियर में चार चांद लगा दिए. 'वांटेड' में सलमान खान और आयशा टाकिया की जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया था. इस फिल्म से आयशा फिल्म इंडस्ट्री की स्टार एक्ट्रेस बन गई थीं.

बॉलीवुड को कहा अलविदा

बॉलीवुड को कहा अलविदा6 / 9

आयशा टाकिया की लाइफ तब बदली जब उनकी फिल्म Mod रिलीज हुई. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाई नहीं की और ये फ्लॉप साबित हुई. इसके बाद से ही आयशा ने फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया.

विज्ञापन

23 साल की उम्र में की मुस्लिम बॉयफ्रेंड से शादी

23 साल की उम्र में की मुस्लिम बॉयफ्रेंड से शादी7 / 9

आयशा ने साल 2009 में महज 23 साल की उम्र में अपने मुस्लिम बॉयफ्रेंड फरहान आजमी के साथ शादी कर ली और इस्लाम कबूल कर लिया. एक्ट्रेस ने अपना नाम भी बदलकर आयशा टाकिया आजमी कर लिया. इसके बाद उन्होंने कभी भी इंडस्ट्री में काम करने का नहीं सोचा.

कौन हैं आयशा टाकिया के पति?

कौन हैं आयशा टाकिया के पति?8 / 9

आयशा टाकिया के पति फरहान आजमी की बात करें तो फरहान एक रेस्टोरेंट मालिक हैं और समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता अबू आजमी के बेटे भी हैं. आयशा टाकिया और फरहान अब अपनी फैमिली के साथ टाइम स्पेंड कर रहे हैं.

विज्ञापन

सर्जरी के लिए हुई थीं ट्रोल

सर्जरी के लिए हुई थीं ट्रोल9 / 9

बता दें आयशा टाकिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. साल 2024 में एक्ट्रेस एक बार फिर चर्चाओं में आई थीं. दरअसल एक्ट्रेस ने सर्जरी कराई थी, जिसकी वजह से उनका लुक पूरा बदल गया. जिसके लिए सोशल मीडिया पर भी उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन