90s का वो खूंखार विलेन, जो एक ही शो में बना भगवान राम, श्रीकृष्ण और टीपू सुल्तान

बॉलीवुड के कई ऐसे सितारे हैं, जिन्होंने कई सारे किरदार निभाए है. लेकिन क्या आप ऐसे एक्टर के बारे जानते हैं, जिसने एक ही शो में भगवान राम से लेकर टीपू सुल्तान तक के दमदार रोल प्ले किया है. इस कलाकार को हर रूप में दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद भी किया है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

salim ghouse
1 / 6

बॉलीवुड के कई ऐसे सितारे हैं, जिन्होंने कई सारे किरदार निभाए है. लेकिन क्या आप ऐसे एक्टर के बारे जानते हैं, जिसने  एक ही शो में भगवान राम से लेकर टीपू सुल्तान तक के दमदार रोल प्ले किया है. इस कलाकार को हर रूप में दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद भी किया है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

विज्ञापन

सलीम घोष टीवी सीरियल

सलीम घोष टीवी सीरियल2 / 6

टेलीविजन से लेकर भारतीय सिनेमा में कई ऐसे कलाकार है, जो अपने आप को हर किरदार में बखूबी ढाल लेते हैं. उन्हें दर्शकों का भी भरपूर प्यार मिलता है. आज हम आपको एक ऐसे ही कलाकार के बारे में बताएंगे, जिसे लोगों ने हर किरदार में काफी पसंद किया है.

विज्ञापन

सलीम घोष मूवी

सलीम घोष मूवी3 / 6

आज हम जिस एक्टर की बात कर रहे हैं, वो और कोई नहीं सलीम घोष है. बता दें कि सलीम घोष ने भारतीय सिनेमा में कई दमदार किरदार निभाए हैं, जिसने दर्शकों को अपना दीवाना बनाया है. बता दें कि सलीम घोष ने पर्दे पर भगवान राम, भगवान कृष्ण और टीपू सुल्तान जैसे दमदार किरदार निभाया है.

सलीम घोष का जन्म कहां हुआ था

सलीम घोष का जन्म कहां हुआ था4 / 6

आपको बता दें कि सलीम घोष का जन्म 10 जनवरी 1952 को चेन्नई में एक मुस्लिम परिवार में हुआ था. उन्होंने साल 1978 में अपने करियर की शुरुआत की थी. उन्होंने 'स्वर्ग नरक' 'सारांश', 'मोहन जोशी हाजिर हो!' और 'सरदारी बेगम' फिल्मों में दमदार अभिनय किया था.

विज्ञापन

सलीम घोष

सलीम घोष5 / 6

हालांकि, सलीम घोष को असली पहचान 'भारत एक खोज' टीवी सीरियल से मिली थी. इस शो में सलीम घोष ने भगवान राम, भगवान कृष्ण और टीपू सुल्तान जैसे दमदार और प्रभावशाली किरदार निभाया था. सलीम घोष को तीनों में किरदार में खूब पसंद किया गया था.

सलीम घोष का निधन कब हुआ था

सलीम घोष का निधन कब हुआ था6 / 6

बता दें कि 28 अप्रैल 2022 को 70 वर्ष की आयु में सलीम घोष का निधन हो गया था. उनका निधन दिल का दौरा पड़ने के कारण हुआ था, उनकी मौत की खबर से टीवी जगत से लेकर फिल्मी दुनिया तक शोक की लहर दौड़ गई थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन