3 घंटे 6 मिनट की फिल्म में 60 साल के एक्टर का कैमियो देख हैरान हुए दर्शक, आखिर कैसे मिला ये रोल?

Raja Shivaji: रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' को सिनेमाघरों में आते ही खूब प्यार मिल रहा है. फिल्म की हर कोई तारीफ कर रहा है. इस फिल्म में जिस चीज ने सबका ध्यान खींचा है, वो है सलमान खान का कैमियो.

Raja Shivaji
1 / 7
Raja Shivaji. image credit- social media

विज्ञापन

राजा शिवाजी में सलमान का कैमियो

राजा शिवाजी में सलमान का कैमियो2 / 7

दरअसल, फिल्म 'राजा शिवाजी' में सलमान खान का कैमियो देखने को मिला है, जो दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है. हर कोई सलमान के कैमियो की तारीफ कर रहा है. सोशल मीडिया पर सलमान के कैमियो की वीडियोज भी वायरल हो रही हैं.

विज्ञापन

सलमान खान का किरदार

सलमान खान का किरदार3 / 7

फिल्म 'राजा शिवाजी' में सलमान खान ने जीवा महाल का किरदार निभाया है. जीवा महाल, छत्रपति शिवाजी महाराज के एक अत्यंत वफादार और साहसी अंगरक्षक और योद्धा थे.

सलमान के कैमियो पर बात

सलमान के कैमियो पर बात4 / 7

बता दें कि फिल्म रिलीज होने से पहले रितेश देशमुख ने सलमान के कैमियो पर बात की थी. इस दौरान उन्होंने कहा था कि मैं फिल्म लेकर उनके पास नहीं गया था और ना ही फिल्म में सलमान का कोई किरदार था.

विज्ञापन

सलमान ने पूछा सवाल

सलमान ने पूछा सवाल5 / 7

रितेश ने बताया कि वो नए साल पर साथ थे. इस दौरान सलमान ने पूछा कि फिल्म की शूटिंग कब कर रहे हो? तो रितेश ने जवाब दिया कि इसी महीने से. इस पर सलमान ने कहा कि मैं कौन-सा रोल कर रहा हूं?

कैसे बने फिल्म का हिस्सा

कैसे बने फिल्म का हिस्सा6 / 7

रितेश ने फिल्म में उनके लिए कोई रोल नहीं रखा था, लेकिन सलमान ने कहा कि नहीं, नहीं, तुम मेरे बिना फिल्म नहीं बना सकते, मुझे भी फिल्म में रहना है और फिर सलमान के लिए एक रोल मिला और इस तरह वो भी इस फिल्म का हिस्सा बन गए.

विज्ञापन

फिल्म की स्टारकास्ट

फिल्म की स्टारकास्ट7 / 7

बता दें कि फिल्म 'राजा शिवाजी' में संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, महेश मांजरेकर, सचिन खेडेकर, बोमन ईरानी, भाग्यश्री, फरदीन खान, जितेंद्र जोशी, अमोल गुप्ते और जेनेलिया देशमुख ने अहम किरदार निभाया है और फिल्म में सलमान खान का स्पेशल कैमियो देखने को मिला है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन