OTT पर देखें Rimi Sen की ये 7 कॉमेडी फिल्में, 5वें वाली में हंस-हंसकर हो जाएंगे लोटपोट!

Rimi Sen: रिमी सेन बॉलीवुड का जाना-माना नाम रही हैं. भले ही अब एक्ट्रेस फिल्म इंडस्ट्री से दूर हो गई हों, लेकिन उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक कॉमेडी फिल्म देकर ऑडियंस को खूब हंसाया है. कभी अक्षय कुमार के साथ 'हेरी-फेरी' की तो कभी अक्षय खन्ना के साथ मिलकर 'हंगामा' मचाया. चलिए आपको भी एक्ट्रेस की मजेदार कॉमेडी फिल्मों के बारे में बताते हैं.

rimi sen
1 / 8

विज्ञापन

2 / 8

साल 2003 में आई 'हंगामा' मूवी से रिमी सेन ने बॉलीवुड में कदम रखा था. इस फिल्म ने ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया था. रिमी के साथ फिल्म में अक्षय खन्ना और आफताब शिवदासानी लीड रोल में नजर आए थे. इस फिल्म को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

3 / 8

रिमी सेन की 'गोलमाल: फन अनलिमिटेड' साल 2006 में रिलीज हुई थी और इस फिल्म में उनके साथ लीड रोल में अजय देवगन भी नजर आए थे. रोहित शेट्टी के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म आज भी ऑडियंस की फेवरेट है. ये प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है.

4 / 8

अक्षय कुमार स्टारर 'गरम मसाला' में भी रिमी सेन लीड रोल में नजर आई थीं. साल 2005 में आई इस फिल्म ने ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया था. फिल्म में अक्षय कुमार और रिमी के साथ-साथ जॉन अब्राहम भी नजर आए थे. ये जियो हॉटस्टार पर मौजूद है.

विज्ञापन

5 / 8

रिमी सेन की 'दीवाने हुए पागल' साल 2005 में रिलीज हुई थी और इसमें लीड रोल में शाहिद कपूर नजर आए थे. हालांकि फिल्म में अक्षय कुमार और सुनील शेट्टी भी लीड रोल में ही थे. इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

6 / 8

साल 2006 में आई 'फिर हेरा फेरी' में अक्षय कुमार के साथ रिमी सेन ने ऑडियंस को खूब हंसाया था. ये फिल्म बॉलीवुड की कल्ट कॉमेडी फिल्मों की लिस्ट में शामिल है. इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

7 / 8

साल 2011 में रिलीज हुई 'थैंक यू' मूवी में भी रिमी सेन ने अपनी कॉमेडी से ऑडियंस को एंटरटेन किया था. इस फिल्म में लीड रोल में अक्षय कुमार, बॉबी देओल और इरफान खान नजर आए थे. ये भी प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है.

8 / 8

रिमी सेन की 'दे ताली' साल 2008 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में रिमी के साथ रितेश देशमुख और आफताब शिवदासानी लीड रोल में दिखाई दिए थे. इस फिल्म को आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन