63 साल की वो एक्ट्रेस, जिनसे शूटिंग के दौरान हुई रेप की कोशिश, फिल्मों से दूरी बना चुकी है रेखा की ये को स्टार
Archana Joglekar: हिंदी सिनेमा की कई हसीनाएं ऐसी हैं, जिन्होंने अपनी लाइफ में बहुत कुछ देखा है. आज हम आपको रेखा की उस को-स्टार के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने शूटिंग के दौरान बेहद बुरा एक्सपीरियंस फेस किया था. आइए जानते हैं कि आखिर ये कौन हैं?

अर्चना जोगलेकर
2 / 7दरअसल, हम जिनकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि एक्ट्रेस अर्चना जोगलेकर हैं. जी हां, वही अर्चना जिन्होंने साल 1985 में मराठी फिल्म 'खिचड़ी' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था.
हिंदी से लेकर मराठी किया काम
3 / 7अर्चना जोगलेकर ऐसी एक्ट्रेस रह चुकी हैं, जिन्होंने हिंदी से लेकर मराठी फिल्म इंडस्ट्री में बहुत ज्यादा नहीं लेकिन अच्छा काम किया है और दर्शक उनकी एक्टिंग के दीवाने हो जाते थे.
रेखा के साथ किया काम
4 / 7इसके अलावा अर्चना जोगलेकर ने दूरदर्शन के युवाओं के शो चुनौती (1987) में भी काम किया था और जबरदस्त पॉपुलैरिटी भी हासिल की थी. साथ ही उन्होंने बॉलीवुड में रेखा के साथ भी काम किया है. दोनों को स्क्रीन पर बेहद प्यार मिला था.
रेप की कोशिश
5 / 7साल 1997 में अर्चना ने ओड़िया फिल्म 'स्त्री' में काम किया था. इस फिल्म की शूटिंग के दौरान भुवनेश्वर के पंथ निवास गेस्ट हाउस में अभिनेत्री के साथ रेप की कोशिश हुई थी. दरअसल, एक स्थानीय शख्स भुवनानंद पांडा ने उनके कमरे में घुसकर हमला कर दिया था.
13 साल बाद न्याय
6 / 7अर्चना ने इसकी शिकायत पुलिस में की, लेकिन इस मामले की सुनवाई बहुत लंबी चली और करीब 13 साल बाद यानी साल 2010 में भुवनेश्वर की फास्ट ट्रैक कोर्ट ने आरोपी को 18 महीने की सजा सुनाई थी.
एक्टिंग छोड़ी
7 / 7इस घटना का अर्चना पर गहरा असर हुआ था और उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली. अर्चना ने ना सिर्फ फिल्म इंडस्ट्री को छोड़ा बल्कि अब वो न्यू जर्सी में रहती हैं.