साउथ में रणवीर की Dhurandhar 2 या पवन कल्याण की Ustaad Bhagat Singh? जानें किसका पलड़ा है ज्यादा भारी

Dhurandhar 2 vs Ustaad Bhagat Singh: कल यानी 19 मार्च, 2026 को 2 बड़ी फिल्में रिलीज हुईं. एक बॉलीवुड की फिल्म धुरंधर 2 और दूसरी टॉलीवुड की उस्ताद भगत सिंह. धुरंधर 2 का पूरे देश में क्रेज था, लेकिन पवन कल्याण की फिल्म का भी जलवा बराबर बरकरार था. ऐसे में जानते हैं साउथ में किसका पलड़ा ज्यादा भारी है.

Dhurandhar 2 vs ustaad bhagat singh
1 / 8
Dhurandhar 2 vs ustaad bhagat singh

विज्ञापन

बड़ी फिल्में हुई रिलीज

बड़ी फिल्में हुई रिलीज2 / 8

कल यानी 19 मार्च को उगादी के मौके पर देश में दो बड़ी फिल्में रिलीज हुईं. पहली बॉलीवुड की फिल्म धुरंधर 2 और दूसरी साउथ की फिल्म उस्ताद भगत सिंह. जाहिर सी बात है कि पूरे देश में महीनों पहले से धुरंधर का तगड़ा क्रेज है. इसीलिए कल भीड़ धुरंधर की तरफ पहले भागी. लेकिन यह जानना और भी दिलचस्प भी होगा कि दक्षिण भारत की जनता के बीच किस फिल्म का ज्यादा क्रेज रहा.

विज्ञापन

धुरंधर 2 का पावर

धुरंधर 2 का पावर3 / 8

हर किसी को यह मानना होगा कि कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक आदित्य धर की फिल्म धुरंधरः द रिवेंज का इंजतार था. प्रीव्यू शोज में भी सिनेमाघर फुल थे. ऐसे में रणवीर सिंह स्पाई-एक्शन थ्रिलर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया.

उस्ताद भगत सिंह का क्या हाल?

 उस्ताद भगत सिंह का क्या हाल?4 / 8

इतने हाइप के बीच उस्ताद भगत सिंह की ओपनिंग भी कमाल की रही. पवन कल्याण के चार्म और लोकप्रियता ने लोगों को भर भरकर सिनेमाघरों में बुलाया. इस वक्त सिनेमाघर दर्शकों से लबालब भरे हुए हैं और कारण है अच्छी कहानियां और फिल्में.

विज्ञापन

लोगों का रुझान

लोगों का रुझान5 / 8

लोगों का रुझान अच्छी कहानी और फिल्म के प्रस्तुतिकरण पर निर्भर करता है. लोग अच्छा कंटेंट देखने के लिए जरूर सिनेमाघरों में भीड़ लगाते हैं. इसका उदाहरण कल रिलीज हुईं इन दोनों फिल्मों की लोकप्रियता को देखकर लिया जा सकता है.

साउथ में किसका बजा डंका

साउथ में किसका बजा डंका6 / 8

बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों को देखने के बाद धुरंधर का पलड़ा पवन कल्याण की फिल्म से काफी भारी है. लेकिन अगर सिर्फ साउथ के क्षेत्रों की बात करें, तो वहां पर पवन उस्ताद भगत सिंह ने अच्छी पकड़ बनाई हुई है. तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में पवन कल्याण का जादू बरकरार है.

विज्ञापन

मेट्रो सिटीज में धुरंधर का जलवा

मेट्रो सिटीज में धुरंधर का जलवा7 / 8

धुरंधर का जलवा साउथ के मेट्रो सिटीज में बरकरार है. लेकिन क्षेत्रिय इलाकों में पवन कल्याण को ही देखा जा रहा है. हालांकि, उत्तर, मध्य और पश्चिम भारत का बड़ा तबका सिर्फ धुरंधर 2 के पाले में है, जिसकी वजह से इस फिल्म का जलवा बरकरार है.

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन8 / 8

रणवीर सिंह की धुरंधर 2 ने पहले दिन में वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 100 करोड़ से अधिक का है. वहीं पवन कल्याण की फिल्म ने भी पहले दिन 31.50 करोड़ से ज्यादा कमाई की है, जो कि काफी अच्छा कलेक्शन माना जा सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन