Ramayana के 'हनुमान' जब 9 घंटे भूखे रहकर करते थे शूटिंग, दिलचस्प है दारा सिंह से जुड़ा ये किस्सा

Ramayana: रामानंद सागर के टीवी सीरियल 'रामायण' ने ऑडियंस को खूब एंटरटेन किया है. इस शो में राम से लेकर हनुमान तक के किरदार को निभाने वाले एक्टर्स को ऑडियंस ने काफी पसंद किया. सोशल मीडिया पर भी ये सितारे छा गए थे. वहीं आज हम आपको 'रामायण' से जुड़ा एक खास किस्सा सुनाने वाले हैं. ये दिलचस्प किस्सा दारा सिंह से जुड़ा हुआ है.

Ramayana dara singh hanuman
1 / 7

विज्ञापन

दारा सिंह को मिली पहचान

दारा सिंह को मिली पहचान2 / 7

दारा सिंह ने 'रामायण' में भगवान हनुमान का किरदार निभाकर खूब चर्चाएं बटोरी. इस किरदार ने दारा सिंह को अलग ही पहचान दिलाई. वहीं आज भी दारा सिंह को हनुमान के किरदार के लिए ही याद किया जाता है.

विज्ञापन

अपने किरदार से शो में लगाए चार चांद

अपने किरदार से शो में लगाए चार चांद3 / 7

'रामायण' में अपनी एक्टिंग से दारा सिंह ने चार चांद लगा दिए थे. दारा सिंह ने इस किरदार के लिए अपनी पूरी मेहनत लगाई. रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर ने एक इंटरव्यू में रामायण से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया था.

मेकअप में लगते थे 3-4 घंटे

मेकअप में लगते थे 3-4 घंटे4 / 7

प्रेम सागर ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि दारा सिंह के मेकअप में 3-4 घंटे लगते थे. मेकअप के बाद उनका लुक भगवान हनुमान के जैसा होता था. वहीं प्रेम सागर ने ये भी बताया कि दारा सिंह के लिए एक स्पेशल स्टूल बनवाया गया था.

विज्ञापन

स्पेशल स्टूल पर बैठते थे दारा सिंह

स्पेशल स्टूल पर बैठते थे दारा सिंह5 / 7

दरअसल 'रामायण' में दारा सिंह की लंबी पूंछ के चलते उनके लिए नॉर्मल चेयर पर बैठना बहुत मुश्किल होता था, जिसके लिए उनके लिए एक स्पेशल स्टूल बनवाया गया था. इस स्टूल में एक कट लगा हुआ होता था जिससे वो आसानी से बैठ सकते थे.

9 घंटे तक रहते थे भूखे

9 घंटे तक रहते थे भूखे6 / 7

प्रेम सागर ने आगे बताया कि जब हनुमान बनने के लिए उनके मुंह पर मास्क लगा दिया जाता था तो वो 8-9 घंटों तक कुछ नहीं खा पाते थे. ये ही उनका हार्डवर्क था, जो उनके किरदार में छलकता भी था.

विज्ञापन

'रामायण' शो की कास्ट

'रामायण' शो की कास्ट7 / 7

बता दें 'रामायण' सीरियल एक ऐसा सीरियल था जिसे हर कोई पसंद करता था. इस शो में दीपिका चिखलिया, सुनील लहरी और अरुण गोविल ने अहम भूमिका निभाई. इन सभी सितारों ने ऑडियंस के दिलों में एक अलग ही जगह बना ली थी.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन