39 साल पहले ‘रामायण’ में बने थे 'नल'-'नील', अब लाइमलाइट से दूर ऐसी जिंदगी जी रहे ये सितारे

Ramayan Nal Neel: फिल्म इंडस्ट्री में बहुत से ऐसे सितारे हैं जो अब लाइमलाइट से दूर हो गए हैं. ये सितारे कभी ऑडियंस के फेवरेट सितारे हुआ करते थे. आज हम ऐसे ही 2 एक्टर्स की बात करने जा रहे हैं, जिन्होंने रामानंद सागर की 'रामायण' में नल-नील का किरदार निभाकर सुर्खियां बटोरी थी. आज ये सितारे इंडस्ट्री से कहीं गायब हो गए हैं और लाइमलाइट से दूर जिंदगी जी रहे हैं. चलिए आपको बताते हैं ये सितारे अब कहां हैं और किस हाल में हैं.

ramayan nal neel
1 / 10

विज्ञापन

नल का का किरदार किसने निभाया?

नल का का किरदार किसने निभाया?2 / 10

'रामायण' में नल का किरदार गिरीश सेठ ने निभाया था. इस किरदार में गिरीश छा गए थे और ऑडियंस को भी ये किरदार काफी पसंद आया था. वृंदावन में जन्में गिरीश का बचपन इंदौर में गुजरा है. पढ़ाई-लिखाई पूरी करने के बाद गिरीश को एक्टिंग का चस्का लगा.

विज्ञापन

गिरीश सेठ की कैसे हुई शुरुआत?

गिरीश सेठ की कैसे हुई शुरुआत?3 / 10

अपना सपना पूरा करने के लिए गिरीश मायानगरी मुंबई चले आए. यहां पहुंचकर गिरीश ने अपने करियर की शुरुआत नाटकों से की. उन्हें उनका पहला टीवी शो नटराज स्टूडियो में मिला. इस टीवी शो का नाम 'दर्पण' था. शो में रोल मिलने के साथ ही गिरीश के लिए एक्टिंग के दरवाजे भी खुल गए.

इन सीरियल्स में भी किया काम

इन सीरियल्स में भी किया काम4 / 10

'दर्पण' के बाद गिरीश 'विक्रम और बेताल' में दिखाई दिए. वहीं इन टीवी सीरियल्स के बाद एक्टर के हाथ 'रामायण' के नल का किरदार हाथ लगा. इस शो में 'नल' के साथ-साथ एक्टर ने 'गंधर्व दनु' का भी रोल निभाया.

विज्ञापन

'दशरथ' का भी निभा चुके किरदार

'दशरथ' का भी निभा चुके किरदार5 / 10

वहीं गिरीश से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा ये भी है कि 'रामायण' में ही एक्टर ने एक बार दशरथ का भी रोल निभाया था. दरअसल दशरथ का किरदार निभाने वाले एक्टर बाल धुरी एक दिन सेट पर नहीं आए तो रामानंद सागर ने दशरथ के डुप्लीकेट गिरीश से ही ये रोल करा लिया.

अब क्या करते हैं गिरीश सेठ?

अब क्या करते हैं गिरीश सेठ?6 / 10

गिरीश अब लाइमलाइट से दूर हो गए हैं और योग गुरु बन गए हैं. अब एक्टर वग मेडिटेशन, विपश्यना ध्यान शिविर और सामाजिक सेवा जैसी चीजों से जुड़े हैं. वहीं एक्टर सोशल मीडिया पर भी एक्टिव नहीं रहते हैं.

विज्ञापन

'नील' का किरदार किसने निभाया?

'नील' का किरदार किसने निभाया?7 / 10

वहीं अब नील की बात करें तो नील का किरदार सीरियल में गिरिराज शुक्ला ने बखूबी निभाया था. गिरिराज शुक्ला इलाहाबाद के रहने वाले हैं. एक्टिंग का शौक उन्हें मुंबई खींच लाया. इसके बाद उन्होंने 'दादा दादी की कहानियां' टीवी सीरियल से अपने करियर की शुरुआत की.

इंडस्ट्री में कैसे हुई शुरुआत?

इंडस्ट्री में कैसे हुई शुरुआत?8 / 10

गिरिराज जब मुंबई आए थे तो उनके पास पहले कोई काम नहीं था और वो काम की तलाश में दर-दर भटकते थे. इसके बाद गिरिराज ने थिएटर ज्वाइन कर लिया. यहां उनकी मुलाकात एक्टर विजय काविश से हुई. विजय की ही बदौलत गिरिराज को उनका पहला टीवी शो मिला.

विज्ञापन

'रामायण' में ऐसे मिला रोल

'रामायण' में ऐसे मिला रोल9 / 10

गिरिराज 'विक्रम और बेताल' में भी काम कर चुके हैं. इसी दौरान उनकी जान-पहचान रामानंद सागर से हुई और उन्होंने 'रामायण' गिरिराज को नील का रोल दे दिया. इस किरदार में गिरिराज ने भी अपनी एक्टिंग से जान डाल दी.

अब क्या करते हैं गिरिराज शुक्ला?

अब क्या करते हैं गिरिराज शुक्ला?10 / 10

गिरिराज शुक्ला आज भले ही लाइमलाइट से दूर हों, लेकिन वो एक्टिंग की दुनिया में आज भी सक्रिय हैं. हालांकि अब वो कम काम करते हैं. एक्टर ने खुद ही बताया था कि वो महीने के 30 दिन लगातार काम नहीं कर सकते हैं. एक्टर टीवी शो टीवी शो 'बैरिस्टर बाबू' में भी नजर आ चुके हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन