कभी गुप्तचर, तो कभी बने ऋषि..., रामानंद सागर की रामायण में अकेले शख्स ने निभाए 5 अलग-अलग किरदार, पहचानने में दिग्गज भी खा गाए मात

Vijay Kavish roles in Ramayan: रामानंद सागर की रामायण आज भी टेलीवीजन इंडस्ट्री का सबसे बड़े हिट शो में से एक है. इसका हर एक किरदार, जनता के लिए किसी भगवान से कम नहीं है. इस शो में इस अकेले शख्स ने 5 अलग-अलग किरदार निभाएं. लेकिन एक भी रोल को बड़े बड़े दिग्गज भी नहीं पहचान पाए. आइए जानते हैं इस कुशल कलाकार के बारे में.

Vijay Kavish roles in Ramayan,
1 / 9
Vijay Kavish roles in Ramayan,

विज्ञापन

2 / 9

रामानंद सागर की रामायण आज भी उतनी ही लोकप्रिय है. लोगों के दिलों में इस शो की कहानी, उनकी श्रद्धा के साथ जुड़ी हुई है, जिससे आज भी उसमें मौजूद पात्रों को पूजनीय समझा जाता है. 1987 में दूरदर्शन पर इस शो ने पूरे देश को अपने वश में कर लिया था.

विज्ञापन

3 / 9

रामायण ऐसा धारावाहिक है, जो आज भी दिलों में बसा हुआ है. लेकिन इसमें एक ऐसे अभिनेता भी हैं, जिन्होंने अकेले 1-2 नहीं बल्कि 5 किरदारों को साथ में निभाया. कभी वे गुप्तचर बने, तो कभी ऋषि, तो कभी भगवान बनें.

4 / 9

उन महान कलाकार का नाम विजय कविश है. उन्होंने पूरी रामायण धारावाहिक में 5 किरदार निभाए. लेकिन एक भी किरदार में उनके रूप को कोई भी नहीं पहचान पाया. हर किरदार में उनका मेकअप और एक्टिंग लाजवाब थी, जिसमें दर्शक हर किरदार को अलग समझ बैठे. आइए जानते हैं कि किन किन किरदारों में विजय कविश मौजूद थे.

विज्ञापन

5 / 9

भगवान शिव का रूप- रामायण में विजय कविश ने सबसे पहले भगवान शिव का किरदार निभाया. उनका शांत चेहरा, गहरी आवाज और ध्यान मुद्रा ने सबको मोह लिया. शिव जी जब राम को आशीर्वाद देते दिखे, तो दर्शक भावुक हो गए. यह भूमिका बहुत पवित्र और प्रभावशाली थी.

6 / 9

महर्षि वाल्मीकि का रूप- उत्तर रामायण में विजय कविश ने महर्षि वाल्मीकि का रोल किया. वे वही ऋषि हैं जिन्होंने रामायण लिखी और सीता माता को शरण दी. लव-कुश को रामायण सिखाने वाले इस ऋषि का अभिनय इतना सच्चा था कि लोग उन्हें असली वाल्मीकि समझ बैठे. उनकी संजीदगी और ज्ञान की छवि आज भी याद की जाती है.

विज्ञापन

7 / 9

रावण के ससुर मयासुर का रूप- विजय कविश ने मयासुर (रावण के ससुर) का किरदार भी निभाया. यह एक दैत्य राजा था जो माया से महल बनाता था. इस भूमिका में वे पूरी तरह अलग लगे- न तो देवता जैसे, न ही ऋषि जैसे. उनका चेहरा और अंदाज बदलकर दर्शकों को हैरान कर दिया.

8 / 9

राजा जनक के दूत- विजय ने एक जगह पर राजा जनक के दूत का भी किरदार निभाया. उनके मेकअप और एक्टिंग से बड़े बड़े दिग्गज भी उन्हें नहीं पहचान पाए. इस रोल में विजय बिल्कुल राजा जनक के दूत से शांत और सौम्य दिखाई दे रहे हैं.

विज्ञापन

9 / 9

नागरिक का रोल- विजय ने इसी रामायण में नागरिक का भी रोल प्ले किया. तो कभी पालकी वाले और गुप्तचर भी बने. एक ही शो में उनके इतने किरदार और अलग अलग एक्टिंग ने दर्शकों को हैरान कर दिया. विजय कविश का यह बहुमुखी प्रतिभा आज भी चर्चा में है. मुख्य कलाकारों की तरह वे ज्यादा मशहूर नहीं हुए, लेकिन उनके अभिनय ने दिग्गजों को भी पीछे छोड़ दिया.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

विज्ञापन