50 साल का वो एक्टर, जो एकता कपूर के शो से बना TV का सुपरस्टार, अब होस्ट बन करेगा कंटेस्टेंट्स का खेल खत्म

Rajeev Khandelwal: टीवी के कई स्टार्स ऐसे रहे हैं, जिन्होंने अपने दम पर एक अलग पहचान बनाई हैं. आज हम आपको एक ऐसे एक्टर के बारे में बता रहे हैं, जो एकता कपूर के शो से टीवी का सुपरस्टार बनकर निकला. आइए जानते हैं कि आखिर ये कौन हैं?

Rajeev Khandelwal
1 / 7
Rajeev Khandelwal. image credit- social media

विज्ञापन

राजीव खंडेलवाल

राजीव खंडेलवाल2 / 7

दरअसल, हम जिनकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि टीवी एक्टर राजीव खंडेलवाल हैं. जी हां, वही राजीव खंडेलवाल, जिन्होंने सीरियल ‘कहीं तो होगा' में ‘सुजल' का किरदार निभाया और घर-घर में पॉपुलर हो गए.

विज्ञापन

बेहद सीरियस

बेहद सीरियस3 / 7

राजीव खंडेलवाल अपने काम को लेकर बेहद सीरियस रहते हैं. उनका गुस्सैल और इंटेंस किरदार लोगों को इतना पसंद आता है कि हर कोई उनकी तारीफ करता है.

खून से खत

खून से खत4 / 7

राजीव खंडेलवाल के लिए लड़कियां इस हद तक पागल थीं कि वो उन्हें अपने खून से खत लिखती थीं. किसी टीवी एक्टर के लिए ऐसा क्रेज अपने आपमें बड़ी बात है.

विज्ञापन

शो छोड़ने का फैसला

शो छोड़ने का फैसला5 / 7

राजीव को खूब सफलता मिली, लेकिन फिर अचानक उन्होंने शो को छोड़ने का फैसला कर लिया था. राजीव का ये फैसला हर किसी के लिए बेहद हैरान करने वाला था. इतना ही नहीं बल्कि उनके इस फैसले से शो की प्रोड्यूसर एकता कपूर भी नाराज हो गई थीं.

लोगों ने समझाया

लोगों ने समझाया6 / 7

ये मामला बहुत चर्चा में आया था क्योंकि हर तरफ ये बातें हो रही थीं कि इतने बड़े शो को छोड़ने का रिस्क क्यों और इंडस्ट्री के कई लोगों ने राजीव को समझाने की कोशिश भी की थी.

विज्ञापन

जीतेन्द्र ने भी समझाया

जीतेन्द्र ने भी समझाया7 / 7

राजीव के इस फैसले पर जीतेन्द्र ने उन्हें कहा था कि तू गलती कर रहा है, लेकिन राजीव ने अपने दिल की सुनी और पीछे नहीं हटे थे और उन्होंने अपना फैसला नहीं बदला था. बता दें कि अब टीवी का ये सुपरस्टार एक नए अंदाज में नजर आने वाला है. जी हां, उन्हें जल्द ही ‘तुम हो ना’ नाम के गेम शो में देखा जाएगा. राजीव इस शो को होस्ट करते दिखेंगे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन