कौन था अफजल खान? Raja Shivaji में जिसके रोल में नजर आएंगे संजय दत्त
Who is Afzal Khan: फिल्म 'राजा शिवाजी' अपनी रिलीज के लिए बिल्कुल तैयार है. फिल्म की रिलीज से पहले हर कोई इसके बारे में सब जानना चाहता है. इस बीच आइए जानते हैं कि कौन था अफजल खान? जिसके किरदार में संजय दत्त नजर आने वाले हैं.

संजय दत्त
2 / 7फिल्म 'राजा शिवाजी' में संजय दत्त, अफजल खान के रोल में नजर आने वाले हैं. ये फिल्म 1 मई 2026 को रिलीज हो रही है, जिसका हर किसी को इंतजार है.
कौन था अफजल खान
3 / 7अफजल खान की बात करें तो वो बीजापुर के आदिलशाही वंश का एक प्रमुख सेनापति था. वो सुल्तान इब्राहिम आदिल शाह द्वितीय के भरोसेमंद सैन्य कमांडर के रूप में जाना जाता था और कई सैन्य अभियानों में उसकी अहम भूमिका रही थी और वो अपनी ताकत और क्रूरता के लिए कुख्यात था.
मराठा शक्ति को दबाना मकसद
4 / 7जब छत्रपति शिवाजी महाराज की शक्ति बढ़ने लगी थी, तब बीजापुर सल्तनत ने उन्हें रोकने के लिए अफजल खान को भेजा था. उसका मकसद शिवाजी को खत्म कर मराठा शक्ति को दबाने का था.
अफजल खान का प्रपोजल
5 / 7बता दें कि अफजल खान ने शिवाजी महाराज को शांति वार्ता के लिए बुलाया था, लेकिन शिवाजी को शक था कि ये एक साजिश हो सकती है. इसलिए उन्होंने पूरी तैयारी के साथ इस मुलाकात की हामी भरी थी.
शिवाजी महाराज ने किया था पलटवार
6 / 7प्रतापगढ़ किले के पास हुई इस मीटिंग के दौरान अफजल खान ने अचानक से शिवाजी महाराज पर हमला कर दिया था, जिसके जवाब में शिवाजी महाराज ने भी वार किया था, जिसमें अफजल खान गंभीर रूप से घायल हो गया था.
अफजल खान की मौत
7 / 7प्रतापगढ़ किले में हुई मुठभेड़ में अफजल खान की मौत हो गई थी, जिसके बाद उनकी वीरता और रणनीति की चर्चा पूरे भारत में फैल गई थी.