Raja Shivaji ने रचा इतिहास, पहले हफ्ते में ही कर दिया कमाल, फिल्म का 3 दिनों का टोटल कलेक्शन रिवील

Raja Shivaji Box Office Collection: अभिनेता रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखा रही है. फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है और हर कोई इसकी तारीफ कर रहा है. इस बीच अब मेकर्स ने फिल्म के कलेक्शन के ऑफिशियल आंकड़े शेयर कर दिए हैं. आइए जानते हैं फिल्म की टोटल कमाई...

Raja Shivaji
1 / 7
Raja Shivaji. image credit- Social Media

विज्ञापन

राजा शिवाजी

राजा शिवाजी2 / 7

रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' की बात करें तो फिल्म की रिलीज को आज चौथा दिन है और फिल्म के मेकर्स ने इसकी बीते तीन दिन की कमाई के आंकड़े शेयर कर दिए हैं.

विज्ञापन

सबसे बड़ा ओपनिंग वीकेंड

सबसे बड़ा ओपनिंग वीकेंड3 / 7

जियोस्टूडियोज ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में फिल्म के बीते दिन का कलेक्शन है और साथ ही जानकारी दी गई है कि ये मराठी फिल्म के लिए ये फिल्म का सबसे बड़ा ओपनिंग वीकेंड रहा है.

तीन दिन का कलेक्शन

तीन दिन का कलेक्शन4 / 7

इस पोस्ट में फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो जानकारी दी गई है कि फिल्म ने पहले दिन 12.40 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 11.50 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 13.10 करोड़ रुपये का कारोबार किया है.

विज्ञापन

टोटल कलेक्शन

टोटल कलेक्शन5 / 7

बता दें कि फिल्म के तीन दिनों का ये कलेक्शन मराठी और हिंदी दोनों भाषाओं को मिलाकर है. इसी के साथ इस फिल्म ने सिर्फ तीन दिन में 37 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है.

राजा शिवाजी की स्टारकास्ट

राजा शिवाजी की स्टारकास्ट6 / 7

गौरतलब है कि फिल्म 'राजा शिवाजी' एक मल्टीस्टारर फिल्म है. इस फिल्म में रितेश देशमुख, जेनेलिया, सलमान खान (कैमियो), संजय दत्त, अभिषेक बच्चन, भाग्यश्री और फरदीन खान जैसे स्टार्स नजर आए हैं. फिल्म में और भी अन्य कलाकारों ने शानदार काम किया है.

विज्ञापन

कब तक पकड़ रहेगी मजबूत

कब तक पकड़ रहेगी मजबूत7 / 7

फिल्म 'राजा शिवाजी' शानदार कमाई कर रही है. हालांकि, देखने वाली बात होगी कि फिल्म कब तक बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर पाती है और इसकी कमाई की रफ्तार कब तक मजबूत रहती है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन