आलीशान है Raghav Chadha-Parineeti Chopra का दिल्ली वाला आशियाना, देखें लग्जरी घर की इनसाइड PHOTOS

Raghav Chadha Parineeti Chopra: आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा को हाल ही में राज्यसभा डिप्टी लीडर के पद से हटा दिया गया है. इसके बाद से ही राघव चड्ढा चर्चाओं में बने हुए हैं. वहीं राघव चड्ढा के साथ-साथ उनकी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा भी चर्चाओं में आ गई हैं. इसी बीच राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा का दिल्ली वाला लग्जरी घर की फोटोज भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं. चलिए कपल के लग्जरी घर पर एक नजर डालते हैं.

raghav chadha parineeti chopra house
1 / 9

विज्ञापन

परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा का लग्जरी घर

परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा का लग्जरी घर2 / 9

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा का दिल्ली वाला लग्जरी आशियाना काफी रॉयल है. कर्ली टेल्स के एक वीडियो में राघव चड्ढा ने अपने घर का टूर कराया था. इस दौरान राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा के घर की फोटोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं.

विज्ञापन

आलीशान गार्डन

आलीशान गार्डन 3 / 9

राघव चड्ढा के घर में एक बड़ा आलीशान गार्डन है जो काफी हरा-भरा रहता है. वहीं कईं बार परिणीति चोपड़ा ने भी इस गार्डन में अपनी फोटोज क्लिक कराते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की है.

घर का आलीशान दरवाजा

घर का आलीशान दरवाजा4 / 9

राघव चड्ढा के घर के दरवाजे पर बहुत सारे गमले रखे हैं और शेर की मूर्तियां भी बनी हुई हैं. वहीं उनका दरवाजा भी लकड़ी का है जो काफी क्लासी लगता है. वहीं उनके दरवाजे के सामने ग्रीन लीव्स भी देखने को मिलीं.

विज्ञापन

15 साल पुराना झूला

15 साल पुराना झूला5 / 9

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने एक कंफर्ट प्लेस भी बनाया हुआ है, जहां एक लकड़ी के चेयर और एक लकड़ी का झूला रखा हुआ है. राघव ने बताया कि ये झूला 15 सला पुराना है और एंटीक है.

लग्जरी ऑफिस

लग्जरी ऑफिस6 / 9

राघव चड्ढा का ऑफिस भी काफी लग्जरी है. उनके ऑफिस में बहुत सारी किताबें रखी हुई हैं. साथ ही उनकी डिग्रियां और कुछ पुरानी मूर्तियां भी रखी हुई हैं. इस रूम में राघव राजनीति से जुड़े सभी काम करते हैं.

विज्ञापन

एंटीक मूर्तियां

एंटीक मूर्तियां7 / 9

राघव के घर में बहुत सारी एंटीक मूर्तियां भी देखने को मिलीं. इनमें एक बड़े से हाथी और एक गांधी जी की भी मूर्ति दिखाई दी. इसे देखकर लगा कि राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को एंटीक चीजों को काफी प्यार है.

परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा की पेंटिंग

परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा की पेंटिंग8 / 9

घर की दीवार पर एक पेंटिंग भी लगी हुई है जिसमें राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ने एक-दूसरे का हाथ थामा हुआ है. ये पेंटिंग भी बेहद खूबसूरत दिखाई दी. इस फोटो ने उनके आलीशान घर की चमक और बढ़ा दी.

विज्ञापन

डाइनिंग एरिया

डाइनिंग एरिया9 / 9

वहीं कपल के घर का डाइनिंग टेबल भी बेहद खूबसूरत और लग्जरी है. यहां उनका पूरा परिवार बैठकर खाना खाता है. फैंस को भी कपल का डाइनिंग एरिया काफी पसंद आया. सोशल मीडिया पर भी कपल के घर की फोटोज वायरल हो रही हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन