Prime Video की ट्रेंडिंग लिस्ट में छाई 3 सीजन की ये हॉरर सीरीज, चौथा सीजन 19 अप्रैल को होगा रिलीज

Prime Video Trending Web Series: अगर आप भी हॉरर थ्रिलर सीरीज देखने के शौकीन हैं तो प्राइम वीडियो पर एक ऐसी ही सीरीज ट्रेंड कर रही है, जिसमें आपको हॉरर के साथ-साथ थ्रिलर सीन्स भी देखने को मिलेंगे. इस सीरीज के अभी तक 3 सीजन रिलीज हो चुके हैं और चौथा सीजन 19 अप्रैल को प्राइम वीडियो पर ही दस्तक देने जा रहा है. चलिए वेब सीरीज के बारे में डिटेल में जानते हैं.

prime video from web series
1 / 8

विज्ञापन

प्राइम वीडियो पर ट्रेंड हो रही 'फ्रॉम'

प्राइम वीडियो पर ट्रेंड हो रही 'फ्रॉम'2 / 8

अमेजन प्राइम वीडियो पर ट्रेंड कर रही इस सीरीज का नाम 'फ्रॉम' है. 3 सीजन वाली इस सीरीज को देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे. वहीं इसके ट्विस्ट एंड टर्न्स आपके दिमाग की बत्ती भी जला देंगे.

विज्ञापन

नया सीजन कब होगा रिलीज?

नया सीजन कब होगा रिलीज?3 / 8

हेरोल्ड पेरिन्यू स्टारर ये वेब सीरीज वीकेंड पर बिंज वॉच करने के लिए परफेक्ट चॉइस है. वहीं इस सीरीज के चौथे सीजन का हर किसी को इंतजार है. हालांकि ये इंतजार भी जल्द ही खत्म होने जा रहा है. सीरीज का चौथा सीजन 19 अप्रैल को रिलीज होगा.

सीरीज की कहानी

सीरीज की कहानी4 / 8

'फ्रॉम' वेब सीरीज की कहानी की बात करें तो इसकी कहानी दिमाग घूमा देने वाली है. सीरीज की कहानी एक भयावह कस्बे से शुरू होती है, जहां कई लोग आकर फंस जाते हैं और इस कस्बे से निकल ही नहीं पाते हैं.

विज्ञापन

सीरीज में होती हैं अजीब घटनाएं

सीरीज में होती हैं अजीब घटनाएं5 / 8

भयावह कस्बे में इन लोगों के साथ कुछ अजीबो-गरीब घटनाएं होती हैं, जो उनको अंदर तक झकझोर कर रख देती है. रात में अगर ये लोग अपने घर से बाहर निकलते हैं तो कस्बे में घूम रहे क्रीएचर इनको जान से मार देते हैं.

ट्विस्ट एंड टर्न्स

ट्विस्ट एंड टर्न्स6 / 8

वहीं दिलचस्प बात ये होती है कि इन लोगों को अपने घर में रहने के लिए भी एक पत्थर का इस्तेमाल करना पड़ता है, जिसे वो अपने घर की दीवार पर कवच के रूप में लगाते हैं. अगर वो इस कवच को नहीं लगाएंगे तो बाहर घूम रहे क्रीएचर उनके घर में घुसकर उन्हें मार देंगे.

विज्ञापन

नए सीजन का हर किसी को इंतजार

नए सीजन का हर किसी को इंतजार7 / 8

सीरीज की कहानी जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, वैसे-वैसे इस कस्बे के लोग जीने के लिए नए-नए तरीके ढूंढते हैं और इस कस्बे से बाहर निकलने का रास्ता भी खोजने की कोशिश करते हैं. 19 अप्रैल को इस सीरीज का नया सीजन रिलीज होगा, जिसमें और राज खुलकर सामने आएंगे.

'फ्रॉम' सीरीज की स्टारकास्ट

'फ्रॉम' सीरीज की स्टारकास्ट8 / 8

'फ्रॉम' सीरीज की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें हेरोल्ड पेरिन्यू, कैटालिना सैंडिनो मोरेनो, इयोन बेली, डेविड अल्पे, एलिजाबेथ सॉन्डर्स, स्कॉट मैककॉर्ड, शॉन मजूमदार और क्लोई वैन लैंडशूट जैसे सितारे लीड रोल में हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन